फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नदी भूमि से खुद ही हटा लें अवैध कब्जा: प्रभारी मंत्री

नदी भूमि से खुद ही हटा लें अवैध कब्जा: प्रभारी मंत्री

Sun, 23 Jun 2019 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
नदी भूमि से खुद ही हटा लें अवैध कब्जा: प्रभारी मंत्री
पुवायां (शाहजहांपुर)। जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने कहा कि नदी भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले खुद ही जमीन खाली कर दें, इसमें उनका सम्मान बना रहेगा। नदियां मां समान हैं तो मां के सम्मान की रक्षा करना भी सभी का दायित्व है।
विज्ञापन

जनपद के प्रभारी मंत्री शनिवार को पुवायां क्षेत्र में गोमती नदी के पन्नघाट पर जल संरक्षण के तहत गोमती नदी के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब पांच नदियों के कारण खेती में अव्वल है। यदि वहां नदियां न होती तो राजस्थान से बदतर हालत होते। पुवायां को मिनी पंजाब कहा जाता है, क्षेत्र के लोग भी नदियों को बचाने के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि सरकार साठा धान की पैदावार बंद करने को नहीं कहेगी लेकिन आने वाले समय में पानी की दिक्कत होगी तो यहां के लोग खुद ही साठा बंद करने पर विवश होंगे।
विज्ञापन

डीएम अमृत त्रिपाठी ने कहा कि जल संरक्षण के तहत गोमती नदी पर शुरू किए गए कार्यक्रम में जिले की भट्ठा यूनियन पूरा सहयोग कर रही है। यूनियन ने नदी को चौड़ा करने के लिए 32 जेसीबी भेजी हैं। क्षेत्र के लोग भी आगे आकर सहयोग करें। डीएम ने कहा कि गोमती नदी जिले की 25 ग्राम पंचायतों में 72 किमी की दूरी तय करती है। गोमती के किनारे पड़ने वाले गांवों के तालाबों का भी कायाकल्प किया जाएगा। जल संरक्षण के लिए सबका सहयोग जरूरी है। सांसद अरुण सागर ने कहा कि प्रधानमंत्री जल संरक्षण को लेकर बहुत गंभीर हैं। विधायक चेतराम ने कहा गोमती की अविरल धार के लिए जो भी जरूरी होगा किया जाएगा। लोगों को स्वामी चिन्मयानंद, एसपी डॉ. एस चन्नप्पा, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने भी संबोधित करते हुए गोमती नदी को साफ कराने और जल संरक्षण में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रभारी मंत्री, डीएम, एसपी, सांसद, विधायक सहित सभी अतिथियों ने भूमि पूजन किया और फावड़ा चलाकर गोमती के सौंदर्यीकरण का शुभारंभ किया। इसके बाद जिले भर से आए 32 जेसीबी मशीनों ने नदी में खुदान शुरू कर दिया। इस दौरान पौधे भी रोपित किए गए। मंत्री सहित सभी अतिथियों ने गांव शिवपुरी गुरुद्वारे में जाकर लंगर छका। सिख संगत ने सरोपा भेंट किया। इस मौके पर सिंचाई बंधु के उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह, पुवायां नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व चेयरमैन डॉ. सुधीर गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह, खुटार के पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोज त्रिवेदी, अरुण शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव आदि रहे। संचालन मुनेश मिश्रा और राजेश शुक्ला ने किया।

मंत्री, सांसद, विधायक ने दिए 55 लाख, चमक उठेगा पन्नघाट
पुवायां। गोमती नदी की अविरल धार के लिए शनिवार से शुरू किए गए कार्यक्रम के शुभारंभ के समय जनपद के प्रभारी मंत्री ने कहा कि पन्नघाट के सौंदर्यीकरण को वह 25 लाख रुपये देंगे। इसके अलावा धर्मार्थ योजना के तहत जिले से जितना भी प्रस्ताव मिलेगा, उतनी राशि स्वीकृत कराते हुए आवंटन कराया जाएगा। सांसद अरुण सागर ने 10 लाख रुपये और विधायक ने पांच लाख रुपये देने की घोषणा की तो मंत्री ने सांसद से अपनी निधि से 20 लाख रुपये और विधायक निधि से 10 लाख रुपये सौंदर्यीकरण को देने की हामी भरवाई।

जनरेटर हुआ चार बार बंद
पुवायां। प्रभारी मंत्री के संबोधन के दौरान जनरेटर एक बार, सांसद के संबोधन के दौरान दो बार, विधायक के संबोधन के दौरान एक बार और स्वामी चिन्मयानंद के संबोधन के दौरान एक बार बंद हुआ। पता चला कि डीजल की कमी के कारण जनरेटर बंद हो रहा हे। जनरेटर बंद होने के दौरान पुलिस के पास मौजूद छोटा माइक और हारन संबोधन के काम आया।

प्रभारी मंत्री, डीएम ने की अमर उजाला की तारीफ
पुवायां। गोमती नदी के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के शुभारंभ के दौरान डीएम ने अपने संबोधन का अधिकांश समय प्रकाशित खबर मंत्री जी : अवैध कब्जे तो नहीं हटे, कैसे बहेगी गोमती की धार’ पर केंद्रित रखा। डीएम ने कहा कि भले ही यह खबर जिला प्रशासन के खिलाफ लगती हो लेकिन अमर उजाला ने नदी भूमि पर अवैध कब्जे का मामला उठाकर जगाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि नदी भूमि पर जिनका भी कब्जा है वह कब्जा हटा लें और गोमती को पुनर्जीवन में पूरी सहयोग भी करें, इसका लाभ क्षेत्र के लोगों के साथ ही कई अन्य जनपदों तक के लोगों को मिलेगा। डीएम ने कहा कि इस खबर के लिए प्रतिष्ठित समाचार पत्र अमर उजाला सराहना का पात्र है। इसके बाद प्रभारी मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने भी अपने संबोधन में कहा कि समाचार पत्र ने नदी भूमि के कब्जे के मामले को प्रमुखता से उठाया है, सभी लोग सम्मानपूर्वक नदी भूमि खाली कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed