फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   परिणय सूत्र में बंध गए 265 जोड़े

परिणय सूत्र में बंध गए 265 जोड़े

Mon, 17 Jun 2019 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
परिणय सूत्र में बंध गए 265 जोड़े
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रविवार को रोजा मंडी परिसर में आयोजित भव्य समारोह मेें 265 जोड़े परिणय सूत्र में बंध गए। डीएम अमृत त्रिपाठी के निर्देशन में सामूहिक विवाह की तैयारियां सुबह से ही शुरू हो गईं और मंडी परिसर में मंगल गीत गूंजने लगे। समारोह में 28 मुसलिम जोड़ों के भी निकाह कराये गये। प्रदेश के नगर विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और कई अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने दंपतियों को उपहार भेंट किये और सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह के लिये ब्लॉक कार्यालयों एवं नगर निकायों में 313 जोड़ों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन 48 जोड़े किन्हीं कारणों से नहीं आ सके। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खन्ना ने दस दंपतियों को प्रतीकात्मक तौर पर स्वयं घरेलू सामग्री भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकारें महिलाओं के कल्याण की कई योजनाएं संचालित कर रही हैं। मुख्यमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना में बेटी के जन्म से इंटरमीडिएट तक पढ़ाई के लिये सरकार मदद कर रही है ताकि गरीब माता-पिता बेटियों को बोझ नहीं समझें और उनकी शिक्षा दीक्षा ठीक तरह से हो सके।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं और बालिकाओं के कल्याण की विभिन्न योजनाओं को मूर्त रूप देकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा सार्थक कर दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, सांसद अरुण कुमार सागर, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर आदि ने भी सामूहिक विवाह योजना को सामाजिक सद्भाव बढ़ाने की दिशा में सरकार का महत्वपूर्ण कदम बताया। कवि डॉ. इंदु अजनबी के संचालन में हुए कार्यक्रम में डीएम अमृत त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, एडीएम नरेंद्र कुमार सिंह एवं अमरपाल सिंह, एसडीएम सदर वेद सिंह चौहान, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुमन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए जोड़ों को मिली नकद राशि, घरेलू सामग्री
समारोह में शामिल सभी दंपतियों को सरकार की ओर से 51-51 हजार रुपये की सहायता विभिन्न मदों में दी गई। नव वधुओं के खातों में 35-35 हजार रुपये भेजे गए। साथ ही दस हजार रुपये का गृहस्थी का सामान और छह हजार रुपये में प्रत्येक दंपति के घरवालों और मेहमानों के लिए खानपान की व्यवस्था की गई। दंपतियों को समाज कल्याण विभाग की ओर से एक जोड़ी कपड़ों का सेट, साड़ी, चांदी की पायल, बिछिया, ट्रॉली बैग, नोकिया मोबाइल सेट, वाटर कूलर, गो उत्पाद की किट के साथ ही, तुलसी, सहजन के पौधे भी भेंट किये गये। विधायक रोशन लाल वर्मा ने हर नव दंपती को फर्राटा फैन भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed