फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   लकड़ी की बल्ली से बांध दी हाईटेंशन लाइन, चपेट में आने से भैंस मरी

लकड़ी की बल्ली से बांध दी हाईटेंशन लाइन, चपेट में आने से भैंस मरी

Mon, 17 Jun 2019 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
लकड़ी की बल्ली से बांध दी हाईटेंशन लाइन, चपेट में आने से भैंस मरी
तिलहर/ मदनापुर। इसे लापरवाही की इंतहा ही कहेंगे। लापरवाह पावर कॉरपोरेश्न ने तहसील क्षेत्र के गांव रतनपुर में लकड़ी का पोल बनाकर उससे हाईटेंशन लाइन बांध दी। खंभे से बंधी लाइन खेतों में लटक रही है। रविवार को एक भैंस इसकी चपेट में आकर मर गई। गनीमत रही कि कोई बड़ी घटना होती उससे पहले भैंस मरने की जानकारी मिल गई। गुस्साएं ग्रामीणों ने कॉरपोरेशन के खिलाफ विरोध जताते हुए तहरीर दी और मुआवजा मांगा है।
विज्ञापन

रविवार को गांव के राम किशोर की दुधारू भैंस लाइन की चपेट में आने से मर गई। गुस्साएं ग्रामीणों ने कॉरपोेरेशन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषी विभागीय अधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। भैंस मालिक ने घटना की तहरीर थाना पुलिस की दी और विभाग से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर निवासी राम किशोर ने पुलिस की तहरीर में बताया कि गांव में एचटी लाइन लकड़ी के कमजोर बल्ली पर बंधी है। कई बार इसे ठीक कराने को कहा गया लेकिन किसी ने नहीं सुनी। आखिर हादसा हो गया।
विज्ञापन


करंट लगने से भैंस के मरने की जानकारी मिली है। कर्मचारियों को लाइन ठीक कराने के लिए भेजा गया है। कुछ स्थानों पर जल्दबाजी में लकड़ी के खंभे लगा दिए गए। अब इन खंभों का स्टीमेट बनाकर भेजा जा रहा है। नए खंभे आने पर लकड़ी के खंभे हटाकर नए खंभे लगा दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पीड़ित को भैंस का नियमानुसार मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेके शर्मा, अवर अभियंता विद्युत विभाग मदनापुर सर्किल क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed