फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कूर्मांचलनगर के पास जलाया कूड़ा, डेलापीर में भी सुलगता रहा

कूर्मांचलनगर के पास जलाया कूड़ा, डेलापीर में भी सुलगता रहा

Sun, 16 Jun 2019 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
कूर्मांचलनगर के पास जलाया कूड़ा, डेलापीर में भी सुलगता रहा
बरेली। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम की अनदेखी के चलते शहर में जगह-जगह कूड़ा जलाया जा रहा है, मगर अफसरों ने आंखें बंद कर रखी हैं। शुक्रवार को डेलापीर में जलाया गया कूड़ा शनिवार को भी सुलगता रहा। साथ ही शनिवार को कूर्मांचलनगर के पास भी सड़क किनारे पड़े कूड़े में आग लगा दी गई।
विज्ञापन

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी ने कूड़ा, गेहूं की नरई आदि को जलाने पर पाबंदी लगा रखी है। कड़े जुर्माने के भी प्रावधान किए गए हैं। लेकिन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम की अनदेखी के चलते शहर में जगह-जगह कूड़ा जलाया जा रहा है। शुक्रवार को डेलापीर में तालाब के पास जलाए गए कूड़े से आसपास रहने वाले लोग पूरे दिन और रात परेशान रहे। शनिवार को भी यहां कूड़ा सुलगता रहा, किसी ने भी उसे बुझाने की जहमत नहीं उठाई। वहीं, कूर्मांचलनगर के पास सड़क किनारे जमा कूड़े के ढेर में भी शनिवार को किसी ने आग लगा दी। इसके चलते आसपास के दुकानदार पूरे दिन परेशान होते रहे। जहरीले धुआं के चलते उन्हें काम करने में भी दिक्कत हुई।
विज्ञापन


वीआईपी के आने पर होती है सफाई
कूर्मांचलनगर के आसपास के व्यापारियों ने बताया कि सड़क किनारे खाली जगह को डलावघर बना दिया गया है। आसपास की कॉलोनियों का कूड़ा यहीं डाला जाता है। सफाई तभी होती है, जब कोई वीआईपी इस सड़क से गुजरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई नायक की जिम्मेदारी
निगम अफसरों की मानें तो कहीं भी कूड़े के ढेर में आग लगाने से रोकने की जिम्मेदारी सफाई नायक की है। नगर निगम के निर्देश हैं कि ऐसा होने पर सफाई नायक क्षेत्र के सफाई निरीक्षक को अवगत कराए और आग लगाने वाले पर जुर्माना लगाया जाए। मगर कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।


कूड़े में कहीं भी आग लगाने पर जुर्माने का प्रावधान है। इसकी निगरानी की जिम्मेदारी क्षेत्रीय सफाई नायक की है। जहां भी कूड़ा जलाया गया है, वहां के सफाई नायकों से जवाब तलब किया जाएगा। - संजीव प्रधान, पर्यावरण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed