{"_id":"5d05549e8ebc3e0d7b79cdbf","slug":"156063041818-bareilly-news66","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग से ही स्वास्थ्य की गारंटी संभव: डा. उमेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग से ही स्वास्थ्य की गारंटी संभव: डा. उमेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आयुष मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर पंचम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार से जिले में योग पखवाड़े की शुरुआत हो गई। प्रेमनगर स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय के योग विलनेस सेंटर पर आयोजित कार्यक्रम में मेयर डॉ. उमेश गौतम ने पखवाड़े का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने सभी से योग करने का आह्वान किया। योग पखवाड़े के बाद जिले में एक बड़ी योग रैली आयोजित कराने का आश्वासन भी दिया।
क्षेत्रीय आयुर्वेद यूनानी अधिकारी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने आयुर्वेद एवं योग के सामंजस्य पर प्रकाश डाला। इस मौके पर क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी डॉ. वकील अहमद, जिला होम्योपैथिक क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. समर बहादुर मौजूद रहे। योग पर विस्तृत व्याख्यान आयुर्वेद एवं योग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश विश्वास ने दिया। डॉ. गरिमा सिंह, डॉ. विजय झालानी ने भी विचार रखे। संचालन डॉ. रंजन विषद और आभार डॉ. एनके श्रीवास्तव ने व्यक्त किया। इस मौके पर योग सहायक विजय कुमार, डॉ. संजय मिश्र आदि मौजूद रहे। ब्यूरो