फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मिथुन राशि में आए सूर्य देव बढ़ाएंगे सियासी हलचल

मिथुन राशि में आए सूर्य देव बढ़ाएंगे सियासी हलचल

Sun, 16 Jun 2019 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 02:40 AM IST
विज्ञापन
मिथुन राशि में आए सूर्य देव बढ़ाएंगे सियासी हलचल
बरेली। सूर्यदेव 15 जून की शाम मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश ज्योतिषाचार्य राशियों के लिए सामान्य प्रक्रिया मान रहे हैं, लेकिन सूर्यदेव के इस परिवर्तन को राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण के लिए श्रेयस्कर नहीं होने की आशंका भी जताई जा रही है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पं. नीरज शर्मा के मुताबिक सूर्य ने 15 जून की शाम 5.31 बजे मिथुन राशि में प्रवेश किया है, जो 17 जुलाई तक इसी राशि में गोचर करेंगे। सूर्य के साथ इस राशि में मंगल, बुध और राहु भी मौजूद हैं। ऐसे में आक्रामक माने जाने वाले ग्रहों के साथ गोचर होने को ज्योतिषाचार्यों ने राजनीतिक हलचल और समाज में आपराधिक घटनाएं बढ़ने की बात कही है। बताया कि सूर्य एक राशि में माह भर रहकर फिर राशि बदलता है, जिस दिन सूर्य एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करते हैं वह तिथि ‘सूर्य संक्रांति’ कहलाती है। कहा, अबकी नववर्ष के अनुसार सूर्य मंत्री हैं। सूर्य के प्रवेश से अन्य ग्रहों की क्षमता कम होगी लेकिन मंत्री पद होने से सूर्य का प्रभाव रहेगा। ऐसे में सभी राशियों पर सामान्य प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन


सूर्य के राशि परिवर्तन का महत्व
- 17 जुलाई तक सूर्य मिथुन राशि में रहेंगे
- मिथुन राशि में सूर्य की स्थिति मजबूत है
- इसी राशि में मंगल, बुध, राहु भी मौजूद हैं
- राजनीतिक और सामाजिक समस्या संभव

राशियों पर प्रभाव
मेष: निर्णय क्षमता बढ़ेगी, रिश्तों में मधुरता
वृष: आर्थिक लाभ, वाणी पर नियंत्रण रखें
मिथुन: बेवजह क्रोध से बचें, पारिवारिक सुख
कर्क: भ्रम से बचें, कारोबार में समस्या संभव
सिंह: आर्थिक लाभ और मान सम्मान मिलेगा
कन्या: दांपत्य जीवन मधुर होंगे, तरक्की होगी
तुला: दांपत्य जीवन में तनाव, संतान सुख
वृश्चिक: क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें
धनु: वरिष्ठों से संबंधि विच्छेद से परेशानी
मकर: कारोबार में नुकसान, दुर्घटना संभव
कुंभ: गलत निर्णय से कार्य प्रभावित होंगे
मीन: सेहत और आय के साधन में समस्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed