{"_id":"5d03fcfd8ebc3e74ff41e170","slug":"156054245011-bareilly-news94","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 जून से पहले होगी शिक्षकों की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 जून से पहले होगी शिक्षकों की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। इंग्लिश मीडियम स्कूलों में तब्दील हुए परिषदीय विद्यालयों के लिए चल रही शिक्षकों की तैनाती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा जून के आखिरी सप्ताह में हो सकती है। पिछले दिनों उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से लिखित परीक्षा जल्द कराने की मांग पर बीएसए ने लिखित परीक्षा के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। ताकि ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालयों में शिक्षण कार्य सुचारु हो सके।
जिले के करीब ढाई सौ इंग्लिश मीडियम में तब्दील हुए विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती के बाबत आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मामले पर शिक्षक संगठन ने बीएसए को ज्ञापन सौंपकर लिखित परीक्षा को जल्द से जल्द पूरी कर नए सत्र में शिक्षण कार्य शुरू कराने की मांग की थी। जिस पर बीएसए ने 30 जून से पहले लिखित परीक्षा कराने और जुलाई के पहले सप्ताह में साक्षात्कार के बाद काउंसलिंग कराने का आश्वासन दिया है। ब्यूरो