फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दो दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी कोर्ट में तलब

दो दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी कोर्ट में तलब

Sat, 15 Jun 2019 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
दो दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी कोर्ट में तलब
बरेली। घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने दरोगा समेत पांच पुलिस कर्मियों को तलब किया है।
विज्ञापन

गांव आसपुर गौटिया थाना भोजीपुरा की रहने वाली महिला ने कोर्ट में अर्जी देकर कहा कि 12 अगस्त 13 को सुबह 11 बजे थाना भोजीपुरा के दरोगा हरपाल, घनश्याम, सिपाही शिव स्वरूप, अरुन कुमार, जितेंद्र कुमार और दो अन्य सिपाही उसके घर में घुस आए और गालियां देते कपड़े फाड़ दिए। महिला ने दोनों दरोगाओें पर अश्लील हरकतें करने का आरोप भी लगाया। पुलिस ने उसके पति के बारे में पूछा। महिला ने कहा कि वो इस समय घर पर नहीं है। इस पर गुस्साए पुलिस वालों ने उसके घर में तोड़ फोड़ की और घर में रखे पचास हजार रूपए नकद और सोन चांदी के जेवरात लूट कर ले गए। कोर्ट ने अभियुक्त घनश्याम, शिव स्वरूप, अरून कुमार, जितेंद्र को घर में घुसकर मारपीट करने और दरोगा हरपाल को घर में घुसकर मारपीट करने के अलावा अश्लील हरकतें करने के आरोप में 13 जुलाई को तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed