{"_id":"5d03fcb38ebc3e5a1860ea3f","slug":"15605423763-bareilly-news127","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमाइंडर के बाद भी डाटा फीड न करने पर नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमाइंडर के बाद भी डाटा फीड न करने पर नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। विद्यालयों के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाकर शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में विद्यालय संचालक ही रोड़ा बन रहे हैं। पिछले दिनों यू-डायस प्लस के तहत विद्यालयों की वर्तमान स्थिति पता करने के लिए ऑनलाइन डाटा फीड किए जाने का प्रशिक्षण देने के बाद भी अब तक कई विद्यालयों ने ऑनलाइन रिपोर्ट सबमिट नहीं की है। डीआईओएस ने रिपोर्ट जमा न करने वाले विद्यालयों को नोटिस जारी किया है।
शासनादेश के तहत अप्रैल में सीबीएसई, आईसीएसई, एडेड, जीआईसी, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त, नवोदय, संस्कृत विद्यालय के अलावा मदरसों के प्रबंधन को यू-डायस रिपोर्ट ऑनलाइन फीड करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया था। जिसके बाद उन्हें तीन दिन में रिपोर्ट फीड करनी थी, लेकिन करीब 80 फीसदी विद्यालयों ने रिपोर्ट फीड नहीं की तो माह भर बाद डीआईओएस ने रिमाइंडर भेजकर डाटा फीड करने को कहा। जिसके बाद भी करीब 40 प्रतिशत विद्यालयों ने रिपोर्ट फीड नहीं की। रिमाइंडर भेजने के बाद भी डाटा फीड न करने वाले विद्यालयों को अब डीआईओएस डॉ. अचल कुमार मिश्र ने नोटिस दिया है। उनका कहना है कि विद्यालयों में होने वाली असुविधाओें के लिए विद्यालय प्रबंधन ही जिम्मेदार होगा।