{"_id":"5d03fc8c8ebc3e74ff41e133","slug":"156054233714-bareilly-news148","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वारिसान जारी कर एसडीएम ने अपात्र को दिला दी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी वारिसान जारी कर एसडीएम ने अपात्र को दिला दी नौकरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। तत्कालीन एसडीएम सदर पर फर्जी वारिसान प्रमाण पत्र जारी कर अपात्र को नौकरी दिला देने का आरोप लगाते हुए अदालत में इस्तगासा दायर किया गया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने इस पर पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब की है ।
थाना किला के मोहल्ला जसौली की रहने वाली रेशमवती ने अदालत में अपने वकील अमित बिसारिया के जरिए इस्तगासा दायर कर अपनी रिश्तेदार तारा देवी पर अधिकारियों की सांठगांठ से कूटरचित दस्तावेज तैयार कराने और फर्जी दस्तावेज बना कर नौकरी हासिल करने का आरोप लगाया है। यह भी कहा है कि इस काम में तत्कालीन लेखपाल, तत्कालीन उपजिलाधिकारी समेत कई अधिकारी शामिल हैं। रेशमवती ने यह भी आरोप लगाया कि इन दस्तावेजों से फर्जी तरीके से रूहेलखंड विश्वविद्यालय में नौकरी हासिल की गई। कोर्ट ने इस मामले में थाना किला पुलिस को जांच करके 28 जून तक रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। ब्यूरो