फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   19 साल से झेल रहे जलभराव, अब बना रहे अपना संपवेल

19 साल से झेल रहे जलभराव, अब बना रहे अपना संपवेल

Sat, 15 Jun 2019 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
19 साल से झेल रहे जलभराव, अब बना रहे अपना संपवेल
बरेली। 19 साल से हर बरसात में जलभराव झेल रहे नॉर्थ सिटी एक्सटेंशन के लोग अब सिस्टम से मदद की उम्मीद छोड़ चुके हैं। इसके चलते उन्होंने खुद ही चंदा जुटाकर जलभराव से निजात के इंतजाम शुरू किए हैं। इसके लिए वहां कॉलोनी का निजी संपवेल भी बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन

पीलीभीत बाईपास स्थित नॉर्थ सिटी एक्सटेंशन कॉलोनी में 150 परिवार निवास करते हैं। हर साल कॉलोनी के लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ता है। पिछले साल तो यहां चार-पांच फुट तक पानी भर गया था। परेशान कॉलोनी वालों ने सांसद, विधायक से लेकर नगर निगम तक कई चक्कर लगाए। मेयर उमेश गौतम ने मदद का प्रयास भी किया, लेकिन सिस्टम की मनमानी के चलते हालात नहीं सुधर सके। अब फिर बरसात शुरू होने वाली है। ऐसे में कॉलोनी के लोगोें ने खुद ही समस्या से निपटने की रणनीति बनाई। कॉलोनी के सचिव गौतम सक्सेना ने बताया कि हम लोगों ने सात लाख रुपये चंदा करके जुटाए हैं। इससे कॉलोनी में बचे सोकपिट को साफ कराकर उसे कुआं में तब्दील किया जा रहा है। पूरी कॉलोनी का पानी यहां लाया जाएगा। इसके बाद यहां दो बड़े मोटर लगाकर संपवेल बनाया जाएगा और फिर पाइप के जरिये सारा पानी कॉलोनी के बाहर बड़े नाले में पहुंचाया जाएगा। यहां बता दें कि जमीन में गंदा पानी जाने से रोकने के लिए तीन सुरक्षा चक्र वाला मजबूत जाल लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed