फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   डीएम ने भी दिया जांच का आदेश.. क्यों नहीं बना लतीफ मियां का राशन कार्ड

डीएम ने भी दिया जांच का आदेश.. क्यों नहीं बना लतीफ मियां का राशन कार्ड

Fri, 14 Jun 2019 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 02:49 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने भी दिया जांच का आदेश.. क्यों नहीं बना लतीफ मियां का राशन कार्ड
बरेली। राशन कार्ड का बाकायदा ऑनलाइन आवेदन करने के बावजूद लतीफ मियां को आखिर किसने चक्कर कटवा-कटवाकर जिंदगी के अंतिम पड़ाव तक पहुंचा दिया, डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने यह जानने के लिए जांच का आदेश दिया है। हालांकि यह जांच एसडीएम मीरगंज रोहित यादव को ही सौंपी है, जिनके सर्किल का यह मामला है। डीएम ने एसडीएम को जल्द अपनी रिपोर्ट देने को कहा है। इससे पहले कमिश्नर भी मातहत अधिकारियों से इस संबंध में रिपोर्ट मांग चुके हैं।
विज्ञापन

राशन कार्ड के लिए 70 वर्षीय लतीफ मियां काफी वक्त तक चक्कर काटते रहें लेकिन सरकारी कारिंदों ने उनका राशन कार्ड नहीं बनाया। गरीबी की वजह से दो वक्त की रोटी को तरस रहे लतीफ मियां ने मायूस होकर समाधान दिवस में डीएम से यह तक कह दिया था कि अगर वह उनका राशन कार्ड नहीं बनवा सकते तो गोली ही मार दो। डीएम ने इस पर पूर्ति विभाग के अधिकारियों को लतीफ मियां का राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए लेकिन लतीफ मियां का राशन कार्ड फिर भी नहीं बना। आखिर छह जून को लतीफ मियां की मौत हो गई। लतीफ मियां की मायूसी भरी मौत सुर्खियों में आई तो प्रशासन हरकत में आया। अब डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने इस मामले की जांच एसडीएम मीरगंज रोहित यादव को दे दी है।
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों की बात पर भी
भरोसा न करें तो कहां जाएं
लतीफ मियां की मौत के बाद शाही के उन लोगों में उबाल है जो उनकी तरह काफी समय से राशन कार्ड के लिए भटक रहे हैं। इन लोगों ने पूर्ति विभाग और नगर पंचायत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लोगों का कहना है कि उनकी शिकायतों पर कई बार कमिश्नर और डीएम ने जांच का आदेश दिया, लेकिन आज तक जांच नहीं हुई। हर बार जांच दबकर रह गई। लोगों का कहना है कि पात्रों के बजाय तमाम उन लोगों को राशन कार्ड दे दिए गए हैं, जिनके पास कई एकड़ जमीन है और वे कार और आलीशान मकान के मालिक भी है। वे लोग बार-बार इंसाफ के लिए उच्चाधिकारियों के पास गए मगर फिर भी कुछ नहीं हुआ। अब वह किसके पास जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘यह मामला काफी गंभीर है। इसमें दोषी अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। एसडीएम मीरगंज को इसकी रिपोर्ट जल्द देने के आदेश दे दिए गए हैं।’
- वीरेंद्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed