{"_id":"5d01552cbdec2207571f745d","slug":"15603684187-bareilly-news179","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा पार्षद मेयर के खिलाफ देंगे धरना, बोले- निगम में नहीं घुसने देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा पार्षद मेयर के खिलाफ देंगे धरना, बोले- निगम में नहीं घुसने देंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर निगम में सोमवार से एक और धरने की शुरुआत हो गई। पार्षद विनोद सैनी पर दर्ज रिपोर्ट अब तक वापस न होने और नगर निगम की ध्वस्त व्यवस्थाओं के लिए सपा पार्षदों ने मेयर उमेश गौतम को जिम्मेदार ठहराया है। ज्ञापन देकर कहा है कि मुखिया होने के नाते इन्हें दुरुस्त कराने की जिम्मेदारी आपकी बनती है। रविवार शाम तक सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हुईं तो सोमवार से मेयर कार्यालय पर सपा पार्षद धरना देंगे।
मेयर उमेश गौतम से शनिवार को मिलने पहुंचे सपा पार्षदों ने अपना ज्ञापन पढ़कर सुनाया। पार्षदों ने कहा कि 16 दिन बीतने पर भी विनोद सेनी पर दर्ज मुकदमा खत्म नहीं हुआ है। मुखिया होने के नाते इस संकट को खत्म कराने की जिम्मेदारी आपकी है। इस विवाद के चलते शहर में नाला सफाई बंद है, गंदगी से परेशान जनता आक्रोशित है। अगर रविवार शाम तक इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे से हम आपके कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे और कार्यालय में घुसने नहीं देंगे। ज्ञापन देने वालों में अब्दुल कयूम मुन्ना, रईस मियां अब्बासी, सलीम पटवारी, नरेश कुमार, मुशर्रफ अली अंसारी, यामीन समेत तमाम पार्षद मौजूद रहे।