{"_id":"5cf96b14bdec22077e09cefe","slug":"155984974318-bareilly-news137","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगल की आक्रामकता पर लगेगा अंकुश, शुक्र लाएंगे खुशहाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगल की आक्रामकता पर लगेगा अंकुश, शुक्र लाएंगे खुशहाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ज्योतिष गणना के अनुसार नौ ग्रहों में से प्रत्येक माह एक ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करता है लेकिन अबकी बार एक साथ छह ग्रह अपनी राशि परिवर्तन कर रहे हैं। जिसे ज्योतिषाचार्य बेहद शुभ संयोग मान रहे हैं। उनके मुताबिक इस माह सूर्य मिथुन, मंगल कर्क, बुध कर्क, शुक्र मिथुन, राहु मिथुन और केतु धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ग्रहों के इस परिवर्तन से वृष, कर्क, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि के जातकोें के लिए इनके फलदायी होने की संभावना है।
ज्योतिषाचार्य पं. नीरज शर्मा के मुताबिक सूर्य अभी वृष राशि में है। 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल मिथुन राशि में चल रहे हैं। 22 जून को मंगल कर्क राशि में प्रवेश करेगा। एक जून की रात को बुध वृष राशि को छोड़कर मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। 20 जून तक इसी राशि में रहेंगे। 4 जून को शुक्र का वृष राशि में गोचर हो चुका है। राहु, मिथुन राशि में और केतु, धनु राशि में शनि के साथ रहेंगे। बताया कि सूर्य के मिथुन राशि में आने से बुधादित्य राज योग बन रहा है जो समाज के लिए हितकर होगा। मंगल का कर्क राशि में प्रवेश से मंगल नीच का हो जाएगा जिससे इस ग्रह की आक्रामकता पर अंकुश लगा रहेगा। वहीं, बुध का कर्क राशि में प्रवेश रोग, व्याधियां फैलाने वाले संकेत दे रहा है। शुक्र का मिथुन राशि में प्रवेश दांपत्य जीवन के लिए बेहद शुभ रहेगा। राहु, मिथुन राशि में चल रहे हैं जो गले के इंफेक्शन की समस्या को बढ़ाएंगे। केतु भी गुरु की राशि धनु में बैठे हुए हैं जिनका फल समान होगा।