{"_id":"5cf96b11bdec22074618c460","slug":"15598497393-bareilly-news196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहेड़ी विधायक और इंस्पेक्टर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहेड़ी विधायक और इंस्पेक्टर विवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बहेड़ी विधायक और इंस्पेक्टर के बीच चल रही तनातनी के मामले में एडीजी पहले ही जांच बैठा चुके हैं। अब डीआईजी ने अपनी ओर से एसपी ट्रैफिक को जांच सौंप दी है।
बहेड़ी विधायक छत्रपाल गंगवार और वहां के इंस्पेक्टर धनंजय सिंह में तनातनी का मामला जगजाहिर हो चुका है। पिछले दिनों खनन के मामले में विधायक के करीबी मोहन सिंह पर रिपोर्ट दर्ज कराने से मामला ज्यादा तूल पकड़ गया था। बुधवार को हालात बैलेंस करने के लिए पुलिस ने मोहन सिंह की तहरीर पर भी रिपोर्ट लिख ली थी। मामले में पिछले दिनों विधायक ने एडीजी से शिकायत की थी। एडीजी ने एसपी देहात को प्रकरण की जांच सौंप दी थी। शासन स्तर से हाईप्रोफाइल मामले में अपडेट लेने के बाद डीआईजी से भी आख्या मांगी गई है। डीआईजी ने एडीजी से मशविरे के बाद एसपी ट्रैफिक को जांच सौंप दी है। एसएसपी इन दिनों छुट्टी पर हैं। माना जा रहा है कि उनके लौटने के बाद इंस्पेक्टर का थाना क्षेत्र बदल दिया जाएगा।
पुलिस कार्रवाई के बाद बहेड़ी में खनन बंद
बहेड़ी। इंस्पेक्टर और विधायक में चल रही तकरार के बाद बुधवार को पुलिस ने नरायन नगला में छापा मारकर खनन में लगी कई पोकलेन मशीनें कब्जे में लेकर सीज कर दी थीं। कार्रवाई से खनन माफिया में खलबली मची है। तहसील के गांव लोधीपुर, सिमरा, बंजरिया, सिमरा आदि इलाकों में बृहस्पतिवार को खनन पर पूरी तरह ब्रेक लग गया। उधर, टांडाछंगा चौकी की सरपरस्ती में खनन का काम रात दिन तेजी से चल रहा है। चौकी से जुडे़ करीब दस प्वाइंटों पर खनन का धंधा पुलिस की मिलीभगत से चल रहा है। जबकि कुछ दिन पहले ही सीओ अशोक कुमार इंस्पेक्टर शीशगढ़ से खनन को लेकर नाराजगी जता चुके हैं।
विज्ञापन
नवाबगंज इंस्पेक्टर भी आए निशाने पर
बरेली। बुधवार को एडीजी अविनाश चंद्र से मिलकर विधायक ने इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह की शिकायत की थी। बताया था कि वकील सुरेश पटेल के पिता खेमकरन गंगवार का बैग चोरी हो गया था। खेमकरन ने शक के आधार पर युवकों के घर शिकायत की तो उल्टा उन्हीं को आड़े हाथ लिया गया। आरोप है कि जब पीड़ित पक्ष ने इंस्पेक्टर को तहरीर दी तो उन्होंने तहरीर पर गंगवार लिखा देखकर जाति पर टिप्पणी करके कार्रवाई टाल दी। एडीजी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। माना जा रहा है कि एसएसपी के लौटने पर उन पर भी कार्रवाई हो सकती है।