{"_id":"5cf18b23bdec2207203ae0b8","slug":"1559333713314-bareilly-news19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर 14 स्टेडियम प्रीमियर लीग पर स्टेडियम थंडर्स का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर 14 स्टेडियम प्रीमियर लीग पर स्टेडियम थंडर्स का कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे अंडर 14 स्टेडियम प्रीमियर लीग में शनिवार को फाइनल मुकाबला हुआ। जिमसें स्टेडियम थंडर्स और स्टेडियम चैंप्स के बीच हुए मुकाबले में थंडर्स ने चैंप्स को रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से परास्त कर खिताब पर कब्जा कर लिया। इस दौरान मुख्य अतिथि क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी विजय कुमार समेत जिला क्रिकेट संघ के सचिव कर्नल सीताराम सक्सेना, डॉ. बासू ने विजेता और उपविजेता टीम को कप प्रदान किया।
फाइनल मैच में टॉस जीतकर चैंप्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर विरोधी टीम को 128 रन का लक्ष्य दिया। थंडर्स के लिए उदित ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट, अभिषेक प्रता ने दो व फैजान ने एक विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए उतरी थंडर्स की टीम ने 25.1 ओवर में ही चैंप्स को हरा दिया। इसमें रितिक आर्या ने 35, अभिषेक ने 29 रन का योगदान दिया। फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच थंडर्स के उदित को मिला। मैच के अंपायर अमरीश शर्मा और उरुज खान और स्कोरर अर्पित गंगवार रहे। इस दौरान उप क्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद, सोनू श्रोतिया, यूसुफ अंसारी, नितेश भारद्वाज, हरिशंकर एवं अनुज शर्मा आदि मौजूद रहे।