{"_id":"5cf18b1dbdec22074618be27","slug":"155933370710-bareilly-news28","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति के लिए देना होगा आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति के लिए देना होगा आधार कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अगले शैक्षिक सत्र में आधार कार्ड के बगैर छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी। आधार से मोबाइल नंबर भी लिंक होना जरूरी है। समाज कल्याण विभाग ने फार्म भरने से पहले ही छात्र-छात्राओं को यह औपचारिकताएं पूरी करने को कहा है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक दीक्षित की ओर से विश्वविद्यालय को भेजे पत्र में कहा गया है कि शैक्षिक सत्र 2019-20 में आधार का ऑनलाइन वेरिफिकेशन होने पर ही छात्रवृत्ति आवेदन को स्वीकार किया जाएगा। इस प्रक्रिया में छात्र-छात्रा का नाम, पिता का नाम, लिंग आदि का सत्यापन होगा। इसके बाद आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ही ओटीपी भेजा जाएगा। यह ओटीपी भरने के बाद छात्रवृत्ति का आवेदन पत्र स्वीकृत हो सकेगा। इसके चलते उन्होंने कहा है कि सभी छात्र-छात्राएं अपना आधार कार्ड बनवाकर, मोबाइल नंबर को उससे लिंक करा लें। इसमें ध्यान रखें कि आधार में नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि आदि हाईस्कूल के अंकपत्र के आधार पर ही हो।