फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अलविदा अलविदा ए माहे रमजां अलविदा ...

अलविदा अलविदा ए माहे रमजां अलविदा ...

Sat, 01 Jun 2019 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
अलविदा अलविदा ए माहे रमजां अलविदा ...
बरेली। अलविदा अलविदा ए माहे रमजां अलविदा... यह खुतबा जुमे की नमाज से पहले तमाम मस्जिदों में पढ़ा गया। इसके बाद लोगों ने दो रकात नमाज अदा की और बारगाहे खुदा में कामयाबी, मुल्क में अमन, इत्तेहाद खुशहाली के लिए दुआएं मांगी।
विज्ञापन

आखिरी जुमे पर शहर की सबसे बड़ी जमात किला की शाही जामा मस्जिद में अदा की गई। जहां एक साथ दस हजार से ज्यादा लोगों ने नमाज पढ़ी। यहां मस्जिद हाल आंगन से छत और बाहर और आसपास के घरों की छतों तक नमाजियों की सफें नजर आईं। दरगाह आला हजरत में भी बड़ी जमात हुई। यहां भी मस्जिद हाल से लेकर छतों और मदरसा परिसर तक में नमाजी रहे। इसी तरह नौमहला मस्जिद हाल से आंगन और यहीं से जुड़ी दरगाह नासिरी परिसर तक नमाजी रहे। इसके अलावा शहर की चौकी चौराहा, सूफी टोला की मुस्तफाई मस्जिद और सैलानी की बारादारी मस्जिद सहित कई जगहों पर मस्जिद के बाहर तक सफें बिछाकर लोगों ने नमाज अदा की।
विज्ञापन

माहे रमजान के आखिरी जुमे को लेकर सुबह से ही लोगों में भारी उत्साह रहा। लोग दोपहर 12 बजे से पहले ही तैयार हो कर अपने अपने घरों ने निकलने लगे थे। बड़ों के साथ बच्चे तक रंगबिरंगे कुर्ते और पैजामे, पठानी सूट पहने छोटे कदमों से मस्जिदों में पहुंच रहे थे। मस्जिदों में नमाज का वक्त दोपहर 12:10 बजे से लेकर शाम चार बजे रहा। इस बीच अलग अलग मस्जिदों में अपने समय के अनुसार नमाजें अदा की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed