फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   इम्प्रूवमेंट परीक्षा: 20 जून से शुरू हो सकती है आवेदन प्रक्रिया

इम्प्रूवमेंट परीक्षा: 20 जून से शुरू हो सकती है आवेदन प्रक्रिया

Sat, 01 Jun 2019 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
इम्प्रूवमेंट परीक्षा: 20 जून से शुरू हो सकती है आवेदन प्रक्रिया
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने इम्प्रूवमेंट परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा विभाग ने प्लानिंग कर ली है, कुलपति की अनुमति मिलने के बाद 20 जून से फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
विज्ञापन

इस बार रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर मुख्य परीक्षाओं का रिजल्ट जारी किया है। हालांकि इसको लेकर काफी समय पहले ही तैयारी की गई थी और सारी परीक्षाओं का रिजल्ट 15 मई को घोषित कर दिया गया। इस परीक्षा में स्नातक में 86,427 और परास्नातक में 11,271 छात्र-छात्राएं फेल हुए थे। हालांकि अभी मुख्य परीक्षाओं की मार्कशीट जारी नहीं हुई है लेकिन इससे पहले परीक्षा विभाग ने इंप्रूवमेंट परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा विभाग 20 जून के आसपास इंप्रूवमेंट परीक्षा के फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू करने की योजना बना रहा है। फाइनल तिथि घोषित करने के लिए कुलपति के आदेश का इंतजार है।
विज्ञापन


कॉमर्स और उर्दू वालों को भी देनी होगी इंप्रूवमेंट परीक्षा
इस बार बीकॉम फाइनल ईयर और एमए में ग्रुप कांबिनेशन की गड़बड़ी के चलते करीब दो हजार छात्र-छात्राएं फेल हो गए हैं। कॉलेज प्रशासन और छात्र इसका ठीकरा विश्वविद्यालय के सिर फोड़ रहे हैं। मगर विश्वविद्यालय ने इसे छात्रों की ओर से गड़बड़ी बताते हुए स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें इंप्रूवमेंट परीक्षा ही देनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed