{"_id":"5cf18a40bdec220785347a6d","slug":"155933348611-bareilly-news116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ एक्सप्रेस में चढ़ी अभ्यर्थियों की भीड़, अफरा-तफरी मची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ एक्सप्रेस में चढ़ी अभ्यर्थियों की भीड़, अफरा-तफरी मची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एग्जाम देने आए अभ्यर्थियों ने वापस जाने के लिए कुंभ एक्सप्रेस के कोच पर कब्जा कर लिया। ट्रेन के स्लीपर, जनरल और दिव्यांग कोच में तिल रखने की जगह नहीं बची। कई को जगह नहीं मिली तो हौज पाइप पर चढ़ गए। ट्रेन चली तो हौज पाइप नीचे गिर गया। इससे ट्रेन करीब दस मिनट तक जंक्शन पर खड़ी रही।
डेढ़ बजे के करीब हावड़ा से हरिद्वार जाने वाली कुंभ एक्सप्रेस जंक्शन पर पहुंची। एग्जाम देने के बाद जंक्शन पहुंचे अभ्यर्थी पटरी के पार भी खड़े हो गए जिससे उन्हें जगह मिल जाए। ट्रेन रुकते ही अभ्यर्थी दोनों ओर से चढ़ने लगे। इससे प्लेटफॉर्म साइड से उतरने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। कोच में हावड़ा से हरिद्वार जा रहे यात्री परेशान हो गए, उनकी सुनने वाला कोई नहीं था। एसी कोच को छोड़कर किसी भी कोच में तिल रखने की जगह नहीं बची। यहां तक कि इंजन और गार्ड के डिब्बे को भी छोड़ा। कोच में जगह नहीं बची तो वह बफर में खड़े हो गए जिससे हौज पाइप भी गिर गया। वैक्यूम न बनने से ट्रेन का चलना मुश्किल हो गया। गार्ड ने स्टेशन मास्टर को मेेसेज देकर आरपीएफ/जीआरपी को बुला लिया। पुलिस ने अभ्यर्थियों को बफर से हटाया। इसके बाद हौज पाइप जोड़ने के बाद ट्रेन रवाना हुई।