फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आनंद आश्रम प्रकरण: सत्संग भवन मेें हो सकती है शोकसभा: महामंडेलश्वर

आनंद आश्रम प्रकरण: सत्संग भवन मेें हो सकती है शोकसभा: महामंडेलश्वर

Sat, 01 Jun 2019 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
आनंद आश्रम प्रकरण: सत्संग भवन मेें हो सकती है शोकसभा: महामंडेलश्वर
बरेली। रामपुर गार्डन स्थित आनंद आश्रम को शोकसभा के लिए नहीं देने के मामले में शनिवार को फैसला हुआ। दैवी सम्पद मंडल परमार्थ (परमार्थ निकेतन) की ओर से संचालित आनंद आश्रम प्रबंध समिति के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी ज्योतिर्मयानंद के सानिध्य में समाज के प्रबुद्धजनों की वार्ता हुई। जिसके आश्रम के सत्संग भवन में शोकसभा का सशर्त आयोजन किए जाने के फैसले पर सबने सहमति जताई है।
विज्ञापन

मामले पर चर्चा के बाद महामंडलेश्वर ने आनंद आश्रम के सत्संग भवन में शोकसभा आयोजन की सशर्त अनुमति दे दी। शर्तों में शोकसभा के बाद सूक्ष्म जलपान का वितरण मुख्यद्वार पर स्थित कार्यालय के पास किए जाने और सत्संग भवन में किसी भी प्रकार का प्रसाद वितरण नहीं करने को कहा गया है। इस फैसले के साथ ही पिछले पांच दिनों से चल रहा विवाद खत्म हो गया। सभी ने सर्वधर्म समभाव का स्वागत किया और सभी धर्मों के लिए समान रूप से महामंडलेश्वर के आदेश को लागू किए जाने के फैसले को सराहा है। इस दौरान अनुपम कपूर, रवि छाबड़ा, अश्वनी अरोरा, संजय आनंद, किशोर खटवानी, केएल गेरा, विशाल मेहरोत्रा, नवीन कालरा, तिलक राज दुसेजा, डॉ. त्रिलोक चंद्र अरोरा, सुभाष अग्रवाल, प्रेम शंकर, गिरीश अग्रवाल, नरसिंह मोदी, संजीव अग्रवाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed