फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   व्यापारी बोले- मैडम, 25 प्रतिशत इंपैक्ट फीस ज्यादा है

व्यापारी बोले- मैडम, 25 प्रतिशत इंपैक्ट फीस ज्यादा है

Sat, 01 Jun 2019 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी बोले- मैडम, 25 प्रतिशत इंपैक्ट फीस ज्यादा है
बरेली। बीडीए के रिहायशी इलाकों में कामर्शियल गतिविधियां चलाने वाले भवनों पर सख्ती बरतने से पैदा हुई समस्याओं को लेकर व्यापारी प्राधिकरण उपाध्यक्ष दिव्या मित्तल से मिले। व्यापारियों ने वीसी से कहा कि रिहायशी इलाकों में बने मकानों को कामर्शियल के लिए कंपाउंड कराने पर बीडीए जो 25 प्रतिशत इंपैक्ट फीस ले रहा है, वह ज्यादा है। छोटे व्यापारी उसे वहन नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि इंपैक्ट फीस अधिक होने से खासतौर पर मध्यमवर्गीय और छोटे कारोबार करने वाले अपने भवनों को कंपाउंड नहीं करा पा रहे हैं। बीडीए उपाध्यक्ष ने इससे सहमति जताई और कहा कि आप लोग सामूहिक रूप से लिखकर दे दें तो वह व्यापारियों का प्रस्ताव शासन को भेज देंगी। महामंत्री राजेश जसोरिया ने कहा कि बीडीए के अभियान से व्यापारी भयभीत हैं। बीडीए वीसी ने कहा कि किसी को भी भयभीत होने की जरूरत नहीं है। उनका उद्देश्य ऐसे भवनों पर कार्रवाई करना है, जिन्होंने नियमों की अवहेलना की है। बीडीए की सभी योजनाएं व्यापारियों के हित में होंगी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्गेश खटवानी ने कहा कि सभी व्यापारी नियमों के तहत ही चलना चाहते हैं। बीडीए को सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाने के लिए सहयोग देना चाहते हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाना चाहिए। राकेश बूबना ने रामगंगा नगर योजना में आवंटित प्लाटों पर बढ़े पैसे वापस लेने की सुझाव दिया। इस प्रस्ताव को बोर्ड में रखने पर भी चर्चा हुई। इस दौरान राजकुमार अग्रवाल, दर्शनलाल भाटिया, शिरीष गुप्ता आदि मौजूद थे। उधर, बीडीए वीसी दिव्या मित्तल ने बताया कि व्यापारियों के सुझाव अच्छे हैं। उनको शासन को भेजा जाएगा। इसके अलावा बीडीए एक बाईपास बनाना चाहता है। उस पर भी व्यापारियों से सुझाव मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed