{"_id":"5cf18a12bdec2207186a6d12","slug":"155933344119-bareilly-news4","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘तीन करोड़ छोटे व्यापारियों को मिलेगा पेंशन लाभ’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘तीन करोड़ छोटे व्यापारियों को मिलेगा पेंशन लाभ’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल प्राथमिकताओं पर पहली कैबिनेट बैठक से ही क्रियान्वयन शुरू कर दिया है। इसमें छोटे व्यापारी को पेंशन देने संबंधी प्रस्ताव पारित हुआ है। इसके साथ श्रम कानून की तादाद कम करने पर भी तेजी लाई जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रम व रोजगार मंत्रालय फिर से संतोष गंगवार को दिया है। शुक्रवार दोपहर उन्होंने कार्यभार संभाल लिया। इसके बाद हुई कैबिनेट मीटिंग में छोटे दुकानदारों को मासिक पेंशन देने का प्रस्ताव पारित हुआ। संतोष गंगवार ने बताया कि भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र में किए वादे पहले दिन से ही निभाना शुरू कर दिया है। छोटे दुकानदारों को पेंशन योजना के तहत 1.50 करोड़ रुपये तक वार्षिक कारोबार करने वाले देश भर के करीब तीन करोड़ व्यापारी लाभान्वित होेंगे। योजना में शामिल होने के लिए पंजीकरण जरूरी होगा। उन्होंने बताया, 40 श्रम कानूनों को चार तक सीमित करने की कवायद मंत्रालय कर रहा है। प्रधानमंत्री ने असंगठित श्रमिकों को पेंशन और अन्य लाभकारी योजनाओं में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। गंगवार ने कार्यभार संभालने के दौरान अफसरों से कहा कि प्रधानमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्यों में तेजी लाई जाए। इससे पूर्व पुरोहित संजय साईं नाथ ने मंत्रोच्चारण से पूजा कराई। निजी सचिव मनु टेंटीवाल, सचिव हीरालाल, संयुक्त सचिव आरके गुप्ता समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।