{"_id":"5cf18a05bdec2207571f66a2","slug":"15593334272-bareilly-news14","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं ने दिखाया दम, 206 पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं ने दिखाया दम, 206 पास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जाट रेजीमेंट सेंटर में चल रही यूनिट हेडक्वार्टर रिलेशनशिप कोटा भर्ती के पांचवें दिन जाट रेजीमेंट सेंटर के आश्रितों ने सैनिक क्लर्क कैटेगरी में भर्ती के लिए दौड़ लगाई। आखिरी दिन 399 अभ्यर्थियों का पंजीकरण हुआ। जिसमें डॉक्युमेंटेशन, फिजिकल टेस्ट के बाद 206 अभ्यर्थी सफल हुए। शनिवार को पांच दिन तक चली भर्ती प्रक्रिया के सभी सफल 2188 अभ्यर्थियों का मेडिकल होगा। इसके बाद मेडिकल फिट अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 28 जुलाई को होगी।
शुक्रवार की देर रात करीब दो बजे भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। भरतौल फायरिंग रेंज पर पहुंचे अभ्यर्थियों का डॉक्युमेंटेशन के बाद प्री हाइट टेस्ट हुआ। जिसके बाद उन्हें अन्य फिजिकल टेस्ट के लिए जेआरसी ग्राउंड ले जाया गया। जहां दौड़, हाइट, चेस्ट, ऊंची कूद, लंबी कूद, बीम और अन्य टेस्ट के बाद 206 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए। भर्ती के प्रोसीडिंग ऑफिसर कर्नल केहर सिंह ने बताया कि पांच दिनों तक चली कोटा भर्ती में 3800 अभ्यर्थी सैनिक जीडी के अलावा स्पोर्ट्समैन, म्यूजिशियन, सैनिक क्लर्क कैटेगरी में शामिल हुए। जिनमें सफल मिले 2188 अभ्यर्थियों का मेडिकल शनिवार को मिलिट्री हॉस्पिटल के चिकित्सक करेंगे। मेडिकल फिट अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 28 जुलाई को होगी।
प्रशासन का रहा सहयोग
पांच दिनों तक चली भर्ती प्रक्रिया के दौरान पुलिस और प्रशासन का भी सहयोग रहा। देर रात से शुरू होने वाली भर्ती में उमड़ने वाले अभ्यर्थियों को संभालने के लिए पुलिस मौजूद रही। जो सभी अभ्यर्थियों के जेआरसी ग्राउंड पहुंचने तक मौजूद रही। प्रोसीडिंग ऑफिसर के मुताबिक पुलिस की मौजूदगी से भर्ती के दौरान किसी तरह की घटना या दलालों की गतिविधि की सूचना नहीं मिली। सूत्रों के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया के दौरान मिलिट्री इंटेलीजेंस भी मुस्तैद रही।