फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नो ट्रिपिंग जोन में घंटों बत्ती गुल, व्यापारियों का प्रदर्शन

नो ट्रिपिंग जोन में घंटों बत्ती गुल, व्यापारियों का प्रदर्शन

Sat, 01 Jun 2019 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
नो ट्रिपिंग जोन में घंटों बत्ती गुल, व्यापारियों का प्रदर्शन
बरेली। शहरी पोषक लाइन हर दस मिनट में ट्रिप हो रही हैं और अवैध तरीके से शट डाउन लिए जा रहे हैं। इससे नो ट्रिपिंग जोन योजना में शामिल शहर में घंटों बिजली सप्लाई बाधित हो रही है। कटिया डालकर चोरी भी बढ़ गई है, लाइन और सिस्टम भी ओवरलोड गया है। इसी के चलते व्यापारियों ने घंटों बिजली गुल रहने पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बाजार और गली मोहल्लों में मरम्मत के नाम पर घंटों बिजली गुल हो रही है। इससे गुस्साए व्यापारियों ने शुक्रवार दोपहर प्रदर्शन किया।
व्यापारी सेवा संघ संगठन नेताओं ने कहा कि कुतुबखाना और आसपास के इलाकों में सुबह नौ बजे सप्लाई गुल हो गई और तीन बजे शाम तक नहीं आई। व्यापारियों का कहना था घंटों सप्लाई गुल होने पर बिजली विभाग से संपर्क किया गया पर उपकेंद्र पर कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि बाजार में इन दिनों त्योहारी सीजन होने से भीड़ बढ़ गई है, लेकिन विभाग वाले नहीं सुनते। नदीम शमसी, गिन्नी बाबा खालिद, मोहित अग्रवाल मनोज, दीपक अग्रवाल तरुण अदलखा आदि ने प्रदर्शन में भाग लिया।
विज्ञापन

चेकिंग आज से: चीफ इंजीनियर एसके सक्सेना ने बताया कि शनिवार से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में चेकिंग अभियान शुरू होगा। इसके लिए टीमें और फीडर तय कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 50 प्रतिशत ग्रामीण और 30 प्रतिशत शहरी इलाकों में घाटा देने वाली लाइनें चिह्नित हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed