{"_id":"5cf17b19bdec22074b0aa648","slug":"15593296065-bareilly-news82","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क हादसों ने छीनीं चार जिंदगियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सड़क हादसों ने छीनीं चार जिंदगियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। शुक्रवार का दिन राहगीरों के लिए काला साबित हुआ। जिले के दो थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। रोजा थाना क्षेत्र में जमुका दोराहे के पास कार की टक्कर से लखीमपुर खीरी के बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। उधर,जलालाबाद क्षेत्र में कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर खाईंखेड़ा - अतिबरा के बीच ट्रकों की भिड़ंत में दोनों के चालकों की मौत हो गई। मरने वाले मैनपुरी और भिंड जिलों के बाशिंदे हैं। पुलिस ने दोनों घटनाओं में परिजनों को सूचना देने के बाद शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
घटना-एक
बेटे की शादी का कार्ड बांटने बाइक से जा रहे थे पिता-पुत्र
रोजा (शाहजहांपुर) रोजा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर नेशनल हाईवे पर जमुका दोराहे के पास कार की चपेट में आकर बाइक सवार लखीमपुर खीरी निवासी पिता-पुत्र की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र के गांव पिपरौला कुवंरपुर निवासी 55 वर्षीय मदनलाल शुक्रवार को ब़ड़े बेटे 26 वर्षीय अवनीश के साथ थाना सेहरामऊ दक्षिणी के गांव गौरी कलां में रिश्तेदारी में छोटे बेटे रजनीश की 10 जून को होने वाली शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे। दोपहर करीब दो बजे बाइक जमुका दोराहे के पास पहुंची, तभी पीछे से अल्हागंज निवासी किरन सिंह ने तेजी से कार चलाकर बाइक को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भेजा। पिता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बेटे की भी मौत हो गई। वहीं सूचना पर इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने कार का पीछा कर उसे रोक लिया और कार कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों में शव देखते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्ट मार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
घटना एक
ट्रक-टैंकर भिड़ंत में दोनों के चालकों की मौत
जलालाबाद। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर गांव खाई खेड़ा व अतिवरा मोड़ के बीच ट्रक और तेल के टैंकर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों ट्रकों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई।
मैनपुरी जिले के थाना घिरौर के गांव फैजपुर निवासी पप्पू सिंह चौहान (50 वर्ष) मध्य प्रदेश के मुरैना से टैंकर में सरसों का तेल लेकर बरेली जा रहे थे। जबकि हरिद्वार से माल भरकर इलाहाबाद जा रहे ट्रक को भिंड के मोहल्ला चतुर्वेदी नगर निवासी 42 वर्षीय राजेश सिंह चला रहे थे। हाईवे के खाई खेड़ा अतिवरा मोड़ पर ट्रक और टैंकर आपस में टकरा गए। चालक साइड से भिड़े दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बरेली दिशा से आ रहे ट्रक के चालक को झपकी आ जाने से हादसा हुआ। बताते हैं कि ट्रक लहराता हुआ टैंकर से जा भिड़ा। टैंकर के हेल्पर आगरा जिले के गांव विलावली निवासी धर्मेंद्र और अहमदाबाद के थाना शेरकोटवा निवासी ट्रक का हेल्पर रोहित तोमर इस हादसे में बाल बाल बच गए। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को देने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया है।