{"_id":"5cf1785dbdec22078b293c17","slug":"155932890711-bareilly-news74","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम के गोशाला में गोकशी के शक के बाद हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम के गोशाला में गोकशी के शक के बाद हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। मघई टोला में नगर निगम की अस्थायी गोशाला में गोकशी के शक के बाद शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। कार्रवाई की मांग को लेकर गोरक्षक दल कार्यकर्ताओं ने केरूगंज चौराहे पर जाम लगा दिया। इस दौरान अधिकारियों से जमकर नोकझोंक हुई। करीब पांच घंटे तक बवाल होने के बाद डीएम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया तो प्रदर्शनकारी शांत हुए। उनके निर्देश पर बाद में नगर आयुक्त ने नगर निगम के तीन कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है।
महानगर के मोहल्ला मघई टोला में नगर निगम की अस्थायी गोशाला है। गोरक्षक दल के महानगर अध्यक्ष अखिल शुक्ला के अनुसार, शुक्रवार सुबह कुछ कार्यकर्ताओं के साथ वह गोशाला में गायों को चारा खिलाने पहुंचे तो अंदर देखा कि एक स्थान पर बछड़े के अवशेषों को कुत्ते नोच रहे थे। इस पर गोरक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने गोकशी का आरोप लगाते जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। यहां तैनात कर्मचारियों से भी उनकी झड़प हो गई। कुछ ही देर में बजरंग दल के राहुल शुक्ला, सचिन मिश्रा, निविकल्प द्विवेदी दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। अफसरों को फोन सेसूचना दी। कोई नहीं पहुंचा तो ये लोग केरूगंज चौराहे पर जाम लगाने पहुंच गए। राष्ट्रीय गोरक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कश्यप, प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. यशवंत मैथिल भी आ डटे।
इसके बाद माहौल गरमाया तो चौक इंस्पेक्टर राजीव शर्मा फोर्स के साथ पहुंचे। हालात देखकर सदर बाजार और आरसी मिशन थानों से भी फोर्स बुला लिया गया। एडीएम नरेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार, एसपी सिटी दिनेश त्रिवेदी, सीओ सिटी महेंद्रपाल सिंह भी फोर्स के साथ आ गए। गोरक्षक दल के कार्यकर्ता डीएम को बुलाने और कार्रवाई की मांग करने लगी। अधिकारी सबको समझा-बुझा कर गोशाला लाए। गोरक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी श्याम जी महाराज ने फोन पर डीएम से बात की। कुछ देर बाद डीएम अमृत त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए। डीएम ने जांच के बाद कड़ी कार्रवाई का भरोसा देते हुए प्रदर्शनकारियों को बमुश्किल शांत किया। शाम करीब पांच बजे मामला शांत हो सका। बाद में नगर आयुक्त विद्या शंकर सिंह ने लापरवाही के आरोप में गोशाला में तैनात नगर निगम के कर्मचारी राशिद, नूर हसन और राजाराम को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
सीवीओ बोले- कई दिन पुराना था बछड़े का शव
गोशाला से मिले बछड़े के शव का पशु चिकित्सा विभाग ने पोस्टमार्टम कराया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरबी सिंह का कहना है कि बछड़े की मौत स्वाभाविक थी। शरीर के काफी अवशेष मिले हैं। आमतौर पर गोकशी के मामले में ज्यादा अवशेष नहीं मिलते। यह गोकशी का मामला नहीं है। वह शनिवार को अपनी रिपोर्ट सौंप देंगे।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी को भी हटाया गया
गोशाला में बछड़े का शव मिलने के मामले में नगर आयुक्त विद्या शंकर सिंह ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी गौतम को भी हटा दिया है। इस संबंध में सीएमओ को लिखा गया है। नगर आयुक्त ने बताया कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी की भी लापरवाही पाई गई है। नए नगर स्वास्थ्य अधिकारी की तैनाती सीएमओ को करनी है।
पहली नजर में गोकशी का नहीं मामला
प्रथम दृष्टया यह गोकशी का मामला प्रतीत नहीं हो रहा है। गोवंश का शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। किसी अन्य कारण से मौत हुई होगी। फिर भी हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम भी कराया गया है।-अरविंद कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
मामला गंभीर, लापरवाहों पर लिया कड़ा एक्शन
गोशाला में बछड़े के अवशेष मिलने का मामला गंभीर है। यहां तैनात कर्मचारियों ने समय से जानकारी नहीं दी। उनकी भी लापरवाही रही है। गोकशी का मामला नहीं है। लापरवाही में तीन कर्मचारियों को सस्पेंड करते हुए नगर स्वास्थ्य अधिकारी को भी हटा दिया गया है।
- विद्या शंकर सिंह, नगर आयुक्त