फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अब सियालदह एक्सप्रेस के कोच में लगी आग

अब सियालदह एक्सप्रेस के कोच में लगी आग

Sat, 01 Jun 2019 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
अब सियालदह एक्सप्रेस के कोच में लगी आग
रोजा (शाहजहांपुर)। जम्मूतवी से कोलकाता जा रही सियालदह एक्सप्रेस के कोच में शुक्रवार दोपहर बरेली के रसोइया और पीतांबरपुर स्टेशन के बीच शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बिजली के तार जलने से कोच में धुआं भर गया। ट्रेन को चेन पुलिंग करके रोका गया और यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया गया। फिर शाहजहांपुर पहुंचने पर कोच को अलग करके उसे सील कर दिया गया।
विज्ञापन

डाउन 13152 जम्मूतवी एक्सप्रेस शुक्रवार दोपहर करीब 12:50 बजे बरेली से शाहजहांपुर के लिए चली थी। 1:05 बजे ट्रेन रसोइया-पीतांबरपुर स्टेशन के बीच पहुंची। यहां जनरल कोच में लगे पंखे के पास शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही मिनट में कोच के अंदर धुआं भर गया। यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर गार्ड रमेश चंद्र ने एस्कॉर्ट में तैनात हेड कांस्टेबल हरे राम प्रसाद के साथ मिलकर चेन पुलिंग और वैक्यूम इस्तेमाल कर ट्रेन रोकी। कोच के यात्रियों को आनन-फानन में दूसरे कोच में शिफ्ट कर अग्निशमन यंत्रों के जरिए आग पर काबू पाया। कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

ट्रेन करीब 20 मिनट तक खड़ी रही। करीब 2:30 बजे शाहजहांपुर पहुंचने पर एसएस मनोज कुमार, आरपीएफ कमांडेंट वीके सिंह, एसएस इलेक्ट्रिक केके चौरसिया, सीएंडडब्ल्यू विभाग के डीके अमन ने टीम के साथ ट्रेन को चेक किया। यहां वायरिंग अलग करने के बाद कोच को सील कर दिया गया। इसके बाद ट्रेन को शाहजहांपुर से लखनऊ रवाना किया गया। समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस मामले की जांच ज्वाइंट कमेटी करेगी। बीते दिनों इसी ट्रेन में वेल्डिंग खुलने से कोच फट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाउन जम्मूतवी एक्सप्रेस के जनरल कोच में रसोइया-पीतांबरपुर स्टेशन के बीच शॉर्ट सर्किट हो गया था। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। शाहजहांपुर पहुंचने पर ट्रेन के कोच को वायरिंग अलग करने के बाद सील कर दिया गया। इसकी जांच ज्वाइंट कमेटी करेगी।
- मनोज कुमार, एसएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed