{"_id":"5cf044efbdec22074b0aa4ef","slug":"155925020616-bareilly-news3","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम थंडर्स और चैप्स के बीच खिताबी भिड़ंत आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम थंडर्स और चैप्स के बीच खिताबी भिड़ंत आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही अंडर-14 स्टेडियम प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में स्टेडियम चैंप्स ने स्टेडियम लाइंस को पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल शुक्रवार को स्टेडियम चैप्स और स्टेडियम थंडर्स में होगा।
बृहस्पतिवार को पहला मैच स्टेडियम चैप्स और स्टेडियम लाइंस में खेला गया। चैप्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में दो विकेट खोकर 184 रन बनाए। जवाब में लाइंस की टीम 22.1 ओवर में 131 रन पर ढेर हो गई। इस प्रकार चैप्स ने लाइंस को 53 रनों से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मैच स्टेडियम किंग्स और स्टेडियम हंक्स के मध्य खेला गया। जिसमें किंग्स ने हंक्स को नौ रनों से हरा दिया। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद, क्रिकेट कोच सुनील कुमार सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। ब्यूरो