{"_id":"5cf044dcbdec22077d5bfa89","slug":"155925018617-bareilly-news172","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय की वेबसाइट क्रैश, सेवाएं बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय की वेबसाइट क्रैश, सेवाएं बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बीएड की रैंकिंग जारी होने के एक दिन बाद रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट बृहस्पतिवार को क्रैश हो गई। इसके चलते नए सत्र में एडमिशन के पंजीकरण, प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड, बीएड की रैंकिंग समेत तमाम सेवाएं पूरी तरह से चौपट हो गईं। इसके चलते बृहस्पतिवार को छात्र-छात्राओं को खासा परेशान होना पड़ा।
इस समय रुहेलखंड विश्वविद्यालय वेबसाइट पर लोड काफी बढ़ गया है। स्नातक में एडमिशन के लिए पंजीकरण चल रहे हैं। परास्नातक में प्रवेश परीक्षा के प्रवेशपत्र डाउनलोड हो रहे हैं, सेमेस्टर और प्रोफेशनल कोर्स समेत तमाम विषयों से संबंधित सूचनाएं रोजाना ही वेबसाइट पर अपडेट की जा रही हैं। बुधवार को बीएड की राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा की रैंकिंग का डाटा भी वेबसाइट पर अपलोड किया गया। इससे पूर्व मुख्य परीक्षाओं का रिजल्ट और बीएड परीक्षा के अंक अपलोड किए गए थे। इस सबके चलते बृहस्पतिवार को सुबह से ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट क्रैश हो गई और यह सारी जरूरी सेवाएं चौपट हो गईं।
नहीं डाउनलोड किया प्रवेशपत्र तो छूटेगी परीक्षा
शुक्रवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एलएलबी और एमएड की प्रवेश परीक्षा है। हालांकि इसकी तिथि कई दिन पहले ही तय हो गई लेकिन अगर किसी अभ्यर्थी ने इसका प्रवेशपत्र नहीं डाउनलोड किया है तो उनकी परीक्षा छूटना तय माना जा रहा है। इसके चलते तमाम छात्र-छात्राएं बृहस्पतिवार को परेशान होते रहे।