फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   चाइल्ड केयर शेल्टर होम से लड़की गायब.. दो दिन बाद भी अफसरों को खबर नहीं

चाइल्ड केयर शेल्टर होम से लड़की गायब.. दो दिन बाद भी अफसरों को खबर नहीं

Fri, 31 May 2019 03:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 03:08 AM IST
विज्ञापन
चाइल्ड केयर शेल्टर होम से लड़की गायब.. दो दिन बाद भी अफसरों को खबर नहीं
बरेली। चौदह साल की एक लड़की दो दिन पहले चाइल्ड केयर शेल्टर होम से रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। चाइल्ड केयर के कोआर्डिनेटर ने 36 घंटों तक न सिर्फ यह मामला उच्चाधिकारियों से छिपाए रखा बल्कि पुलिस को भी सूचना नहीं दी। इस बीच चौंकाने वाला खुलासा यह भी हुआ है कि बरेली में आने के बाद यह लड़की एयरफोर्स के किसी अधिकारी से भी मिली थी। घर से भागने से पहले भी उसका बरेली में फोन पर किसी से संपर्क था।
विज्ञापन

बिहार के वैशाली जिले की 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को 23 मई को जंक्शन पर भटकते पाया गया था, जिसके बाद उसे इज्जतनगर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने लड़की को चाइल्ड केयर के कोआर्डिनेटर गजेंद्र सिंह को सौंप दिया। गजेंद्र सिंह ने लड़की की दो-तीन दिन काउंसलिंग की। इस दौरान लड़की ने बताया था कि उसे जंक्शन से एक ऑटो वाला आशुतोष सिटी लेकर आया था। यहां से फोन पर किसी से बातचीत होने के बाद वह उसे एयरफोर्स ले गया जहां किसी अधिकारी से उसकी मुलाकात कराई। लड़की ने बताया कि घर से भागने से पहले बरेली में किसी शख्स से उसकी फोन पर किसी से अक्सर बात होता थी। संभवत: यह शख्स एयरफोर्स का अफसर ही था। उसी ने उसे बरेली आने को कहा था और वह उसके बाद बिहार से अकेली ही बरेली तक चली आयी। लड़की ने यह भी बताया कि उसके मां-बाप की मौत हो चुकी है। परिवार में और कोई नहीं है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह सात बजे लड़की शेल्टर होम से अचानक गायब हो गई। जिला प्रोवेशन अधिकारी नीता अहिरवार को भी अगले दिन सुबह लड़की के गायब होने की सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि उनको सीडब्ल्यूसी की ओर से लड़की के गायब होने की सूचना देर से मिली। उसके बाद उसे ढूंढने के लिए उन्होंने दो टीमें बनवा दी हैं। एक टीम बरेली में लड़की ढूंढ रही है और दूसरी टीम बाहर भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की बुधवार सुबह सात बजे सीडब्ल्यूसी के शेल्टर होम से गायब हो गई, यह बात सही है। हम इज्जतनगर थाने में तहरीर लेकर गए थे तो वहां पुलिस ने कहा कि अभी दो-तीन ढूंढ लो। अगर नहीं मिलेगी तो तहरीर देना। एफआईआर दर्ज कर लेंगे। गजेंद्र सिंह, कोआर्डिनेटर सीडब्ल्यूसी


नाबालिग लड़की के गायब होने की सूचना सीडब्ल्यूसी की ओर से मुझे अभी तक नहीं मिली। मैं इस मामले में सीडब्ल्यूसी से पूछता हूं। पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराऊंगा। जो भी दोषी होगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी। संजय कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed