{"_id":"5cf044a4bdec2207226eb958","slug":"155925013120-bareilly-news174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति लगाया गया यूनिपोल हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति लगाया गया यूनिपोल हटाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर निगम से चंद कदमों की दूरी पर स्थित अयूब खां चौराहे पर बिना अनुमति यूनिपोल लगा दिया गया। निगम अफसरों ने हटाने को कहा तो यूनिपोल लगाने वाले ने उस पर प्रधानमंत्री और सांसदों के फोटो लगाकर भाजपा नेताओं को बधाई संदेश का विज्ञापन लगा दिया। बृहस्पतिवार को निगम टीम ने सख्ती करके इसे हटवा दिया।
तीन-चार दिन पहले रात में अयूब खां चौकी के पास एक यूनिपोल का ढांचा खड़ा किया गया। राजस्व प्रभारी ललतेश सक्सेना ने इसे हटाने को कहा। मगर यूनिपोल लगाने वाले ने उस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम भाजपा नेताओं के फोटो लगाकर भाजपा की जीत पर बधाई संदेश का विज्ञापन लगा दिया। सूचना पर वहां पहुंची निगम टीम ने सख्ती दिखाई तो यूनिपोल को हटाया गया। इससे पहले यूनिपोल लगाने वालों ने मामला रफा-दफा करने के लिए तमाम दबाव बनाने की कोशिश की।