{"_id":"5cec1d82bdec22074f08de6e","slug":"155897797114-bareilly-news14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मूतवी एक्सप्रेस का स्लीपर कोच फटा, हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मूतवी एक्सप्रेस का स्लीपर कोच फटा, हादसा बचा
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर/रोजा। कोलकाता-जम्मू के बीच चलने वाली अप जम्मूतवी एक्सप्रेस सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल मच गई। अगर ट्रेन पूरी स्पीड में होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि ट्रेन हादसे के वक्त कॉशन से गुजर रही थी। समय रहते लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लेकर ट्रेन रोक ली। ट्रेन सोमवार शाम करीब पांच घंटे की देरी से शाहजहांपुर पहुंची।
अप 13151 कोलकाता से जम्मूतवी जा रही जम्मूतवी एक्सप्रेस सोमवार को करीब 3:30 बजे बालामऊ से हरदोई के लिए रवाना हुई थी। हरदोई पहुंचने से पहले बघौली स्टेशन के पास ट्रेन के स्लीपर कोच की कई स्थानों पर वेल्डिंग खुल गई जिससे कोच फट गया। ट्रेन की स्पीड काफी धीमी थी। लोको पायलट एसपी पांडेय ने इमरजेंसी ब्रेक लेकर ट्रेन को रोका। कंट्रोल को सूचना दी। इसके बाद ट्रेन को पांच किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हरदोई लाया गया। यहां कोच को अलग करने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। करीब पांच घंटे की देरी से ट्रेन सोमवार रात नौ बजे शाहजहांपुर पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। डीओएम प्रभाष राघव ने बताया कि कोच की वेल्डिंग कैसे और क्यों खुली इसकी जांच ज्वाइंट कमेटी करेगी।