{"_id":"5ce709d4bdec220750608faa","slug":"155864525513-bareilly-news174","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को भायी मोदी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को भायी मोदी सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। वोट के लिए विपक्षी दल देशहित और विकास के मुद्दों को परे रख जातिवाद और धर्म की बातों से देश को बांटने की कोशिश करते हैं। जनता मूर्ख नहीं वह इनकी जुमलेबाजी समझ चुकी है। इसके बजाय मोदी ने जाति, बिरादरी, प्रांत और प्रोफेशन को दरकिनार कर सिर्फ देश के विकास और राष्ट्रवाद की बात की और उसे साबित कर दिखाया। इसलिए महिलाओं को मोदी सरकार में देश का भविष्य दिखा इसलिए उन्होंने मोदी को वोट दिया। यह बातें महानगर कॉलोनी की महिलाओं ने बेझिझक होकर कहीं।
रोली अग्रवाल ने कहा कि मोदी ने बड़े सपने दिखाने के बजाय धरातल पर कार्य किए हैं। उन्होंने महिलाओं के हित के लिए ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ ‘उज्जवला’ ‘इज्जतघर’ जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं चलायीं। आम बजट में गरीबों के लिए खजाना खोला। गरीबों के हित में किसान बीमा, फसल बीमा, जनधन समेत कई योजनाएं चलायीं। जिससे निमभन तबका भी उनसे जुड़ा है। डॉ. सुनीता कटियार ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत घर-घर शौचालय बनवाकर महिलाओं को काफी राहत पहुंचाने की बात कही। बुलबुल अग्रवाल ने महिला सुरक्षा के लिए ‘तीन तलाक’ कानून बनाने को सराहा। अनु और रेनू गुुप्ता ने पांच वर्षों के कार्यकाल में मोदी सरकार को भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने की पहल को सराहा। योजनाओं को पारदर्शी बनाने, इलाज के लिए भटकने वाले गरीब को इलाज की सुविधा दिलाने जैसी योजनाओं को सराहा। इस दौरान शांता दाताल, शिवानी मित्तल, शशि गुप्ता, शीलू आदि ने भी मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ आखिरी व्यक्ति तक पहुंचने की काबिलियत को सराहा है।