फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अनुकूल परिणाम आते ही बाजार झूमा, सेंसेक्स 40 हजार हुआ पार

अनुकूल परिणाम आते ही बाजार झूमा, सेंसेक्स 40 हजार हुआ पार

Fri, 24 May 2019 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
अनुकूल परिणाम आते ही बाजार झूमा, सेंसेक्स 40 हजार हुआ पार
बरेली। सुबह होते ही कारोबारी लोकसभा चुनाव परिणामों पर निगाहें लगाए हुए थे। जैसे ही रुझान स्पष्ट होने लगे तो बाजार भी झूमने लगा। दोपहर होने तक ज्यादातर सीटों पर तस्वीर साफ हो गई, इससे सेंसेक्स और निफ्टी ने भी रिकार्ड छलांग लगाई। बंबई सूचकांक 40 हजार पार हो गया और निफ्टी ने 12 हजार का आंकड़ा पार किया।
विज्ञापन

एनडीए प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ता देख बाजार में सकारात्मक गतिविधियां शुरू हो गईं। सबसे ज्यादा बाजार में इसका प्रभाव ज्यादा दिखा कि भाजपा ने अकेले दम पर की बहुमत का आंकड़ा जीत लिया। बाजार विशेषज्ञ राजीव अग्रवाल और सीए मनोज मंगल ने बताया कि मुनाफा वसूली बाजार में तेजी आई। उन्होंने सुझाव दिया कि दीर्घ कालीन निवेशकों को बिकवाली से नहीं डरना नहीं चाहिए और बाजार में डटे रहना चाहिए। ऐसे परिवेश में सिक्लिकल ब्याज दरों से प्रभावित होने वाले शेयरों में निवेश करना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने बताया कि जिन क्षेत्रों पर सकारात्मक इंफ्रास्टक्चर, उद्योग, कारपोरेट ऋण, बैंक, ऑटो कंज्यूमर, आवास, सार्वजनिक उपक्रम क्षेत्र सकारात्मक प्रभाव पडे़गा। उम्मीद है कि सरकार इन क्षेत्रों अपना ध्यान फोकस करेगी। लेकिन एक-दो साल तक आईटी क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन नहीं होगा। स्टाक्स जो लिक्विडिटी और कारपेट गवर्नेस के कारण काफी समय से रुके हुए थे, उनमें तेजी की संभावना है। निवेशकों को अच्छे फंडामेंटल वाले शेयरों में खरीदारी करके उन्हें लंबे समय तक खरीदे रहना चाहिए। ऐसा करने पर लम्बी अवधि में अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed