फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   भितरघात से व्यथित भगवत बोले- नतीजे आ गए, हार के कारणों की समीक्षा करेंगे

भितरघात से व्यथित भगवत बोले- नतीजे आ गए, हार के कारणों की समीक्षा करेंगे

Fri, 24 May 2019 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
भितरघात से व्यथित भगवत बोले- नतीजे आ गए, हार के कारणों की समीक्षा करेंगे
बरेली। सपा-बसपा गठबंधन के मजबूत समीकरण और सभी को साधने की कोशिश करने के बावजूद अपना दूसरा लोकसभा चुनाव हारे भगवत सरन गंगवार ने पार्टी में भितरघात पर अपनी पीड़ा जाहिर करने से खुद को रोक नहीं सके। अमर उजाला से बातचीत में भगवत सरन गंगवार ने कहा कि बरेली संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं ने उन्हें बहुत प्यार दिया है। उसके लिए वह सभी लोगों के आभारी भी हैं। नतीजे आ गए हैं तो अब अपनी हार के कारणों पर भी विचार करेंगे। चुनाव के दौरान पार्टी के एक प्रमुख नेता का उन्हें वोट न देने के लिए मतदाताओं को बरगलाने वाला ऑडियो वायरल होने की बात उन्होंने कहा कि घर का एक आदमी भी अलग हो जाए तो घर खत्म हो जाता है। चुनाव तो सामूहिक मुकाबला है, यहां कोई भी अलग होता है तो उसका काफी असर पड़ता है। फिलहाल चूक कहां हुई इसकी समीक्षा की जाएगी। चुनाव मैदान तो अखाड़ा है, लड़ना हमारा धर्म है और हार-जीत पब्लिक और परमात्मा के हाथ में है। इसके साथ ही अब आगे की तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed