फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सनसिटी विस्तार में जमकर मना जीत का जश्न

सनसिटी विस्तार में जमकर मना जीत का जश्न

Fri, 24 May 2019 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
सनसिटी विस्तार में जमकर मना जीत का जश्न
बरेली। पीलीभीत बाईपास स्थित सनसिटी विस्तार रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने मोदी की रिकॉर्ड तोड़ जीत का जमकर जश्न मनाया। शॉपिंग कंपलेक्स परिसर में ‘भारत माता की जय’ का जयघोष कर पटाखे जलाए और मुंह मीठा कराते हुए ढोल नगाड़े की थाप पर खूब थिरके । जश्न में युवा, बुजुर्ग, नन्हे मुन्ने और महिलाएं शामिल रहीं। एसोसिएशन के पदाधिकारी डॉ. अजय सिंह ने जीत को राष्ट्रीय पर्व बताते हुए कहा कि विपक्षी दल देश को जाति धर्म में बांट रहे थे जबकि मोदी ने देश को विकास का मुद्दा दिया। अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने इसे हिंदुस्तान की जीत बताते हुए देश को एकसूत्र में पिरोए जाने की बात कही। कहा, मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व शक्ति बनकर उभरेगा। उन्होंने अन्य राज्यों के चुनाव नतीजों में भी मोदी की सुनामी आने की उम्मीद जताई है। शरद गौतम ने विपक्षी दलों के आधारहीन बयान को हार की वजह और मोदी की निर्णायक क्षमता और दृढ़ संकल्प के साथ फैसले लेने की क्षमता और राष्ट्रवाद की भावना को जीत का आधार माना है। जगमोहन उपाध्याय ने जाति प्रथा, परिवारवाद जैसे आधारहीन मुद्दों की हार और देश की एकता, अखंडता और विकास की जीत बताया है। जेपी मेहरोत्रा ने जनता के सही निर्णय को सराहा है और भविष्य में पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के महाशक्ति बनने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed