{"_id":"5ce6f396bdec2207863abcac","slug":"15586395616-bareilly-news2","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाति-धर्म की सीमाएं टूट गईं, बरेली में भी मोदी जी जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाति-धर्म की सीमाएं टूट गईं, बरेली में भी मोदी जी जीते
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आठवीं बार बरेली के सांसद चुने गए संतोष गंगवार ने कहा कि उनकी जीत के मायने मोदी जी के प्रति जनता के लगाव के अलावा और कुछ नहीं है। यह जीत राष्ट्रवाद की भी जीत है। राष्ट्रवाद ने इस चुनाव में जाति-धर्म की सीमाओं को तोड़ दिया।जनता ने जाति और धर्म से ऊपर उठकर देश की चिंता की और भाजपा को वोट दिया।
जीत का प्रमाण पत्र लेने के लिए जाने से पहले अमर उजाला से बातचीत करते हुए संतोष गंगवार ने कहा कि विरोधी दलों के मिल जाने से उनकी जीत का अंतर जरूर घटा लेकिन इस बार उन्हें पहले से भी ज्यादा वोट मिला। सबसे खास बात यह है कि महिलाओं और युवाओं ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसी वजह से केंद्र में एक राष्ट्रवादी सरकार की वापसी फिर हुई है। संतोष गंगवार ने कहा कि उन्हें मुस्लिम वोट भी मिला। खासतौर से तीन तलाक पीड़ित मुस्लिम महिलाओं ने मोदी जी पर विश्वास जताया। नई सरकार देश के विकास को नए पथ पर ले जाएगी और इसका लाभ हर व्यक्ति को मिलेगा।