फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पिछड़े गरीबों को अलग आरक्षण न मिला तो अलग से लड़ेंगे चुनाव

पिछड़े गरीबों को अलग आरक्षण न मिला तो अलग से लड़ेंगे चुनाव

Thu, 07 Feb 2019 06:43 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
पिछड़े गरीबों को अलग आरक्षण न मिला तो अलग से लड़ेंगे चुनाव
पलियाकलां(लखीमपुर खीरी)। रामलीला मेला मैदान में सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी व अन्य पिछड़ा वर्ग के सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने केंद्र्र व प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए अन्य राजनीतिक दलों पर भी कटाक्ष किया। कहा कि अगर 24 फरवरी तक पिछड़े वर्ग के गरीबों को अलग से आरक्षण की व्यवस्था नहीं की जाती है तो उनकी पार्टी भाजपा के गठबंधन से अलग होकर सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन

रामलीला मेला मैदान में आयोजित सम्मेलन में पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि खीरी में जमीन की बड़ी समस्या है, क्योंकि जनता के चुने प्रतिनिधि विधानसभा में और संसद में जाकर गांधी जी के तीन बंदर बनकर रह जाते हैं। कहा कि एक करोड़ 70 लाख प्राइमरी स्कूलों के गरीब बच्चे टाट पट्टी पर बैठकर पढ़ाई करते हैं। तीन लाख 68 हजार शिक्षकों के पद खाली हैं, शिक्षा व्यवस्था बिलकुल पटरी से उतर चुकी है। गरीबों को शिक्षा में बराबर का अधिकार देना होगा। कैबिनेट मंत्री ने यह भी कह कि राजनीतिक दल लोगों को लालच देकर वोट ले लेते हैं और 5 साल तक जनता को मूर्ख बनाते हैं। बोले, गुजरात में शराबबंदी है, उत्तर प्रदेश में भी शराबबंदी होनी चाहिए। उनकी मांग है कि सभी 18 मंडलों में आईएएस, आईपीएस, पीसीएस और पीपीएस जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के लिए गरीबों को मुफ्त कोचिंग की व्यवस्था की जाए। हर जाति के गरीब को पढ़ाई, दवाई, नौकरी मिले। सम्मेलन को प्रदेश महामंत्री सुनील अर्कवंशी, इंजीनियर पूजा मौर्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मंच राधिका पटेल एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहित अनेक लोगों ने संबोधित किया।
विज्ञापन


पदाधिकारियों का हुआ मनोनयन
सम्मेलन के दौरान रामसागर अर्कवंशी को पलिया विधानसभा अध्यक्ष, अखिलेश अर्कवंशी को विधानसभा अध्यक्ष, विदेश कुमार को जिला महासचिव, राजेश शाह को मीडिया प्रभारी, प्रदीप पटवा को उपाध्यक्ष, आसाराम को जिला उपाध्यक्ष युवा मंच, रमाकांत कश्यप को अध्यक्ष युवा मंच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निघासन विधानसभा का उम्मीदवार भी घोषित
सम्मेलन में अशर्फीलाल को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का निघासन में होने वाले उपचुनाव में विधायकी का उम्मीदवार घोषित किया गय है। कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का तालियां बजाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed