{"_id":"d766e7fdcccb3846a1125fc834c8b24b","slug":"154-villages-will-now-constitute-a-panchayat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हो जाएगा 154 गांवों में पंचायत का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हो जाएगा 154 गांवों में पंचायत का गठन
बरेली
Updated Tue, 09 Feb 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
जिले की 154 ग्राम पंचायतों में सदस्यों का कोरम पूरा न होने से अटका पड़ा गठन अब हो जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने ग्राम पंचायतों में रिक्त सदस्यों के पदों पर उपचुनाव का कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया। जिले में 1853 ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ ही नवाबगंज ब्लाक के लभेड़ा बुलंदनगर गांव में प्रधान और फरीदपुर तथा मझगवां ब्लाक के दो बीडीसी सदस्यों के रिक्त पदों पर भी अब चुनाव होगा।
आयोग के निर्देश पर डीएम ने भी इसकी अधिसूचना जारी कर दी। चुनाव के निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, 14 फरवरी तक नामांकन होंगे। 15 फरवरी को नामांकनपत्रों की जांच और 17 फरवरी को नाम वापसी है। इसी दिन चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद 21 फरवरी को मतदान होगा और 23 फरवरी को मतगणना की जाएगी। कुछ महीने पहले हुए पंचायत चुनाव में 154 गांवों में सदस्यों का कोरम पूरा न हो पाने से प्रधानों को शपथ नहीं दिलाई जा सकी थी। इसके बाद से वह खाली हाथ थे और उपचुनाव का इंतजार कर रहे थे। भोजीपुरा ब्लाक को छोड़कर बाकी सभी ब्लाकों में 1853 पंचायत सदस्यों के पद रिक्त हैं। लभेड़ा गांव की प्रधान की मतगणना परिणाम आने से पहले ही मौत हो गई थी। यहां के ग्रामीणों को भी उपचुनाव का इंतजार था। उपचुनाव की प्रक्रिया संबंधित गांव के ब्लाक कार्यालय मेें होगी। अधिसूचना जारी होने के बाद प्रशासन ने इसकी तैयारियां तेज कर दीं। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम गौरव दयाल एआरओ नियुक्त करेंगे। मंगलवार से प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।