{"_id":"5bb7ad1d867a5507b76651cb","slug":"15387640388-baheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीआरओ पर जमकर बरसीं मेनका, शौचालय ने बनने पर उनकीजमकर ली क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीआरओ पर जमकर बरसीं मेनका, शौचालय ने बनने पर उनकीजमकर ली क्लास
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो---
गंभीर सवालों पर भी डीपीआरओ मुस्कुराए तो भड़कीं मेनका
सुधर जाओ डीपीआरओ भ्रष्ट अफसर नहीं चाहिए...
- कागजों पर चल रहे कौशल विकास केंद्रों पर होगा एक्शन
- बहेड़ी मार्ग में घोटाले के मामले जांच शुरू
- डीएसओ बरेली को दी कोटा का खेल बंद कर ठीक से काम करने की नसीहत
अमर उजाला ब्यूरो
बहेड़ी। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने अफसरों की मौजूदगी में लोगों की शिकायतें सुनी और बाद में अफसरों से कराए गए विकास कार्यों पर बात की। सात गांवों में एक भी शौचालय नहीं बनने पर डीपीआरओ से सवाल किया तो वह मुंह नीचे कर हंसी की मुद्रा में कुछ बोलते नजर आए तो केंद्रीय मंत्री भड़क गईं और जमकर खरी-खोटी सुनाई। कहा- काम नहीं करोगे तो जिले में रहने भी नहीं दिए जाओगे। भ्रष्ट अधिकारियों की उन्हें जरूरत नहीं है। साथ ही एक सप्ताह में प्रगति रिपोर्ट देने को कहा। इसी दौरान कुछ लोगों ने डीपीआरओ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा दिया। जब मेनका को पता चला कि मामले में विजिलेंस जांच चल रही है तो बोलीं- दिल्ली जाकर जांच की प्रगति जानेंगी। भ्रष्टाचारियों से एक-एक पैसा वापस लिया जाएगा। बाद में डीएसओ बरेली को सुधर जाने की हिदायत दी। कहा- तुम महिला अधिकारी हो, इसलिए लिहाज कर रहे हैं। अगली बार शिकायतों का निस्तारण नहीं मिला तो बख्शेंगी नहीं।
केंद्रीय मंत्री ने सुबह साढे़ आठ बजे से अफसरों की मौजूदगी में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में शिकायतें सुननीं शुरू की और एक-एक कर समस्याओं का निस्तारण कराया। बाद में अफसरों के साथ बैठक की। सबसे पहले डीएसओ सीमा त्रिपाठी पर राशन कार्डों और कोटा वितरण में धांधली पर बरस पडी। डीएसओ ने सरकारी आंकड़े बताए तो मेनका बोलीं कि भटकाने की कोशिश मत करो। एमएलए अक्सर कोटा सिस्टम में खेल करते हैं, लेकिन उन्हें इस खेल को अब बंद करना होगा। कोटा वितरण में धांधली पर रोक लगाएं और खाद्यान्न गोदाम से उठते ही और गांव में राशन वितरित होने के समय जांच करें। जो शिकायतें पहले थीं, वही अब भी हैं। अब उन्हें शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। बाद में उन्होंने सीएमओ से ज्यादा से ज्यादा गोल्डन कार्ड बनाने को कहा। खिरनी समेत कई गांवों में सांसद निधि से हुए कार्यों पर ग्रामीणों ने सवाल खड़े किए तो मेनका गांधी ने कहा कि इन सभी की जांच कराई जाएगी।
कागजों पर चल रहे कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्रों पर होगा एक्शन
पत्रकारों से मुखातिब मेनका गांधी ने कहा कि ऐसे कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र जो सिर्फ कागजों में चल रहे हैं, उन सभी पर कार्रवाई की जाएगी। बहेड़ी-मुआपट्टी संपर्क मार्ग में मरम्मत के नाम पर किए गए घोटाले की जांच शुरू हो गई है। जांच रिपोर्ट आते ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सांसद निधि से हुए अब तक के विकास कार्यों की जांच कराने की बात भी कही और कार्यों का सत्यापन करने वाले अधिकारियों की लिस्ट भी मांगी। उन्होंने कोटा वितरण प्रणाली में गड़बड़ी के लिए अफसरों को दोषी माना।