{"_id":"5b577ae84f1c1b42748b6afb","slug":"15324597474-baheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल ने फीस बढ़ा ली, टीचर कह रहे ट्यूशन भी पढ़नी पड़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल ने फीस बढ़ा ली, टीचर कह रहे ट्यूशन भी पढ़नी पड़ेगी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई बोर्ड के एक नामचीन स्कूल के शिक्षक कक्षा छह से लेकर इंटरमीडिएट तक के छात्रों पर ट्यूशन पढ़ने का दबाव बना रहे हैं। उन्हें परीक्षाओं में फेल करने का डर दिखाया जा रहा है। अभिभावकों ने डीएम और सीएम से शिकायत की है कि यह खेल में प्रधानाचार्य और प्रबंधन की शह पर चल रहा है।
डीएम को भेजे पत्र में अभिभावकों ने कहा है कि स्कूल के शिक्षक अंग्रेजी, केमिस्ट्री, फिजिक्स, मैथ्स, कंप्यूटर, बायोलाजी आदि विषयों के छात्रों से ट्यूशन के नाम पर छह सौ रुपये प्रति विषय के हिसाब से वसूल रहे हैं। जो छात्र ट्यूशन नहीं पढ़ता है, उसे पहले कक्षा में प्रताड़ित किया जाता है, फिर प्रधानाचार्य के सामने पेश किया जाता है। प्रधानाचार्य भी छात्रों पर ट्यूशन पढ़ने का दबाव डाल रहे हैं। आरोप है कि ट्यूशन के नाम पर हो रही वसूली में प्रति छात्र सौ रुपये प्रबंधन की जेब में जाता है। स्कूल प्रबंधन ने पहले ही फीस के चार सौ रुपये बढ़ा दिए हैं। एसडीएम ममता मालवीय ने कहा है कि ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षकों को छापा मारकर पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा।
कोट---
टीम बना दी गई है। शिक्षा विभाग के अधिकारी स्कूल में अचानक छापामार कार्रवाई करेंगे। स्कूल के छात्रों से अलग बात की जाएगी। ट्यूशनखोरी पकड़ी जाने पर सबसे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य और फिर शिक्षक पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द कर दी जाएगी। मैं भी इस जांच टीम के साथ जा सकता हूं। -वीरेंद्र कुमार सिंह, डीएम