{"_id":"5ae8cb894f1c1bea118b49d2","slug":"152520589611-baheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी को, भोजीपुरा दहेज हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी को, भोजीपुरा दहेज हत्या
Updated Wed, 02 May 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
ससुराल में विवाहिता की मौत, नौ लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट
शराबी पति की पिटाई से नाराज होकर फांसी लगाने की चर्चा
भोजीपुरा। थाना क्षेत्र के गांव दोहना में एक विवाहिता का शव घर में संदिग्ध हालात में मिला। मृतका के मायके वालों ने उसके पति समेत नौ लोगों पर दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
भोजीपुरा इलाके के गांव रहपुरा करीमबख्श निवासी नत्थूलाल यादव ने अपनी पुत्री सुनीता का विवाह तीन साल पहले थाना क्षेत्र के ही गांव दोहना पीतमराय निवासी मनोज यादव के साथ किया था। सुनीता ने एक बेटे को जन्म दिया जो डेढ़ वर्ष का है। आरोप है सुनीता के पति और ससुराल वाले सभी एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। सोमवार रात सुनाती को लेकर मनोज निजी मेडिकल कॉलेज पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतका के मायके वाले आ गए। सुनीता के पिता नत्थूलाल की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। आरोपी घर से फरार हैं। एसआई बलराज पासी ने ग्रामीणों से हुई बातचीत के आधार पर बताया कि सोमवार को मनोज ने शराब के नशे में पत्नी की पिटाई की। इससे क्षुब्ध होकर उसने सोमवार शाम करीब पांच बजे कमरे की छत के कुंडे में साड़ी बांधकर फांसी लगा ली। बाद में ससुराली ही उसे उतारकर अस्पताल ले गए।