{"_id":"5ce1b4a4bdec2207657b9b39","slug":"151558295716-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की प्लानिंग में अभी दूर तक नहीं पुलों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे की प्लानिंग में अभी दूर तक नहीं पुलों का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रेलवे के अधिकारियों को आईवीआरआई और लालफाटक क्रॉसिंग पर पुल के प्रोजेक्ट पूरे करने हैं। आईवीआरआई क्रॉसिंग पर करीब दो माह पहले सेतु निगम का काम खत्म हो चुका है लेकिन रेलवे के अफसर ये नहीं बता पा रहे हैं कि वे क्रॉसिंग पर अपने हिस्से के पुल बनाना कब तक शुरू करेंगे। उनका अभी केवल अंडरपास की सड़क बनाने पर ही फोकस है। यही हाल लालफाटक क्रॉसिंग का है। यहां तो जांच के लिए भेजे गए मिट्टी के सैंपल की रिपोर्ट तक नहीं आई है। ऐसे में इन पुलों के काम पूरे होने में लगातार देरी हो रही है।
आईवीआरआई ओवरब्रिज सेतु निगम और रेलवे दोनों को ही मिलकर पूरा करना है। 54 करोड़ के रिवाइज एस्टीमेट से 701.20 मीटर लंबे तैयार हो रहे इस ओवरब्रिज को बनाया जाना है। सेतु निगम आईवीआरआई और नैनीताल रोड पर इस फ्लाईओवर को बना चुका है लेकिन क्रॉसिंग पर पुल के बीच के हिस्से का काम अधूरा पड़ा है। रेलवे काम शुरू कराने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। हालांकि पब्लिक के आवागमन की दिक्कत को देखते हुए काफी समय से ठप पड़ा अंडरपास के निर्माण का काम माहभर पहले फिर से बनना प्रारंभ हो गया है। अभी केवल रेलवे अस्पताल की तरफ अंडरपास की रोड बन रही है। रेलवे अधिकारियों के इस रवैये को देखते हुए इस पुल के पूरा होने की उम्मीद दूर तक नहीं दिख रही है। इधर, लालफाटक पर भी सेतु निगम का स्टाफ पुल बनाने का काम कर रहा है। बदायूं की तरफ पुल के सभी पिलर, बीम और छत डालने का काम भी पूरा हो गया है लेकिन रेलवे अफसरों के सुस्ती नहीं टूटी है। कुछ समय पहले क्रॉसिंग के पास रेलवे ने साइड आफिस बना दिए थे। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने पुल का काम शुरू करने के लिए मिट्टी की जांच का नमूना दिल्ली भेजा था। उसकी रिपोर्ट आने में विलंब हो रहा है।