{"_id":"5cb635fabdec22141d19fca6","slug":"151555445242-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद में फिर घेरा एसएसपी दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते के विवाद में फिर घेरा एसएसपी दफ्तर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। संजय नगर की ब्राह्मपुरा बस्ती के रोड को बंद करने का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ रहा है। मंगलवार को सैकड़ों लोग डीएम और एसएसपी से मिलने पहुंचे। कहा कि रास्ता बंद होने से बस्ती का पानी भी घरों में आ रहा है। एसएसपी ने इसे प्रशासन का विषय बताकर वापस भेज दिया।
बस्ती वालों का कहना था कि कई दिन से प्रशासन और जनप्रतिनिधि उन्हें नई बातें बताकर परेशान कर रहे हैं। कल एक जनप्रतिनिधि तो साफतौर पर ये कहने लगे कि रास्ते पर आप लोगों का हक ही नहीं है। चुनाव के दिनों में जब नेता उनकी नहीं सुन रहे तो कब सुनी जाएगी। उन लोगों का रास्ता बंद होने से नाली का पानी घरों में भर रहा है। इससे समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रशासन को चाहिए कि पुलिस की मदद से उनका रास्ता खुलवाया और बनवाया जाए।