फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   समरिया तेंदू अग्निकांड के बाद पन्नी तानकर रहने को मजबूर हुए ग्रामीण

समरिया तेंदू अग्निकांड के बाद पन्नी तानकर रहने को मजबूर हुए ग्रामीण

Sun, 14 Apr 2019 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
समरिया तेंदू अग्निकांड के बाद पन्नी तानकर रहने को मजबूर हुए ग्रामीण
दातागंज (बदायूं)। तहसील क्षेत्र के गांव सिमरिया तेंदू में शुक्रवार शाम को लगी भीषण आग में करीब 60 घर जलकर राख हो गए। अनुमान के तौर पर इस अग्निकांड में लाखों की संपत्ति नष्ट हुई है। इनमें कई पीड़ित ऐसे हैं जिनकी चार से पांच लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गई। अब यह अग्निपीड़ित खुले आसमान केे नीचे पन्नी डालकर रहने को मजबूर हैं। इधर तहसील प्रशासन का कहना है कि हर पीड़ित परिवार को फौरी तौर पर 20-20 किलो चावल और धूप से बचने को त्रिपाल दिया जाएगा। सहायता राशि के लिए डीेएम को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम गांव के पश्चिम दिशा से आग लगी थी। उस समय हवा तेज चल रही थी। जिस समय आग लगी थी उस वक्त ज्यादातर लोग अपने खेतों में थे, जिसकी वजह से आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। कुछ ही देर में विकराल हुई आग ने सभी घरों को चपेट में ले लिया था। शनिवार को दूसरे दिन गांव में सन्नाटा पसरा था। सभी अग्निपीड़ित खुले में बैठे थे। जले हुए सामान को देखकर महिलाओं के आंसू नहीं रुक रहे थे। गांव निवासी बुद्धपाल ने बताया कि वह चार भाई एक ही घर में रहते थे। आग से 32 क्विंटल सरसों, 50 क्विंटल गेहूं के अलावा उनकी किराने की दुकान में रखी 50 हजार की नकदी जलकर राख हो गई। संपत्ति बचाने के प्रयास में पत्नी नन्ही देवी झुलस भी गई। गांव के लोगों ने बताया कि काफी प्रयास के चलते देर रात आग पर काबू पाया जा सका था। रात भर गांव में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन


बेटा-बेटी की शादी को रखा सामान हुआ राख
बुद्धपाल ने बताया कि उनकी बेटी गायत्री और बेटा सोनू की हाल ही में शादी होने वाली थी। उसकी शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। सामान खरीदकर रख लिया गया था, जो आग की भेंट चढ़कर राख के ढेर में तब्दील हो गया। बोले-समझ में नहीं आ रहा है कि अब वह किस तरह सामान जुटाएंगे। इसके अलावा भी कई अग्निपीड़ितों पर दोहरी मार पड़ी है। बताया कि बाढ़ में भी उनके कई मकान चपेट में आए थे। फसल नष्ट हो गई थी। जो कुछ घरों में बचा था वो अब आग से नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निकांड में बहुत नुकसान हुआ है। 60 से ज्यादा परिवारों के सामने खाने से लेकर सिर छिपाने की गंभीर समस्या आ खड़ी हुई है। प्रशासन से अनुरोध कर रहे हैं कि सभी अग्निपीड़ितों को आवास दिला दिया जाए ताकि उनके आंसू कुछ हद तक पोंछे जा सकें।

- ओमपाल, प्रधान सिमरिया तेंदू

सभी अग्निपीड़ितों को 20-20 किलो चावल और त्रिपाल दिया जा रहा है। बाकी सहायता राशि दिलाने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है। कितने अग्निपीड़ित हैं इसका पता लगाया जा रहा है।
- केबी सिंह, एसडीएम, दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed