{"_id":"5c8ff5d9bdec2276d05c0154","slug":"151552938457-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवर ऑल रनर अप ट्रॉफी पर बरेली मंडल का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवर ऑल रनर अप ट्रॉफी पर बरेली मंडल का कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और यूपी जूडो संघ के समन्वय से आयोजित प्रतियोगिता में बरेली मंडल ने ओवर ऑल रनर अप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। जूडो सचिव शादाब आलम ने बताया कि प्रदेश स्तरीय सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता में बरेली मंडल की टीम ने 4 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य पदक जीतकर रनर अप ट्रॉफी पर कब्जा जमाकर बरेली का नाम रोशन किया है। मान्या सिंह को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि स्वर्ण पदक मान्या सिंह, महक, अनमोल और वर्षा रस्तोगी को, रजत पदक अन्नू उपाध्याय, अरुण मिश्रा, हम्माद, अमन यादव, शौर्य गंगवार को, कांस्य पदक कार्तिकेय सिंह, विभु सिंह, भूमिका चंद्र को मिला है। विजेताओं को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार ने बधाई दी है।
बेटियों को ‘अपराजिता’ से मिल रही मजबूती
बरेली। जोगीनवादा के तुलसी नगर स्थित क्रीसेंट पब्लिक स्कूल में रविवार को फेलिसिटेशन एंड अपग्रेडिंग सेरेमनी 2019 का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि मेयर डॉ. उमेश गौतम ने प्रधानमंत्री की ओर से संचालित आयुष्मान योजना की जानकारी सभी को दी। उन्होंने अमर उजाला की ‘अपराजिता’ मुहिम को सराहते हुए कन्या शिक्षा पर जोर देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बेटियां अब किसी से कम नहीं हैं। उन्हें बस घर में कैद करने के बजाय मजबूत बनाने की जरूरत है। प्रधानाचार्य सहरिश हुसैन ने आयोजन के संबंध में जानकारी दी।