{"_id":"5c5f1978bdec2237d601413a","slug":"151549736312-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ के हमलों में किशोर और युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ के हमलों में किशोर और युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जहानाबाद क्षेत्र में 24 घंटे के अंदर बाघ के हमले की दूसरी घटना हो गई। शनिवार को क्षेत्र के चांदडांडी गांव में घर के बाहर बैठे एक किशोर पर बाघ ने हमला करके उसे घायल कर दिया। वहीं मजदूरी करने साथियों के साथ जा रहे न्यूरिया हुसैनपुर का एक युवक सुराई रेंज के जंगल में बाघ के हमले में गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
शुक्रवार देर शाम जहानाबाद के गांव रफातनगर के बाहरी हिस्से में 15 वर्षीय वाहिद खान पर बाघ ने हमला करके उसे घायल कर दिया था। उस वक्त वह गांव के बाहर मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहा था। इस घटना को 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि चांदडांडी में घर के बाहर बैठे दोदराम के 15 वर्षीय बेटे राजेंद्र पर बाघ ने हमला कर दिया। दोदराम का मकान भी गांव के बाहरी हिस्से में है। खेतों की ओर से आए बाघ ने राजेंद्र के सिर और हाथ पर पंजे से प्रहार किया। ग्रामीणों की मदद से घायल राजेंद्र को क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
उधर, सुराई रेंज के जंगल में शनिवार सुबह बाघ के हमले में न्यूरिया हुसैनपुर के मोहल्ला ठाकुरदास निवासी 35 वर्षीय भोजराज घायल हो गया। टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज की सीमा से सटी उत्तराखंड की सुराई रेंज के रंपौला डिपो क्षेत्र में लकड़ी का कटान चल रहा है। वहां न्यूरिया क्षेत्र के काफी ग्रामीण मजदूरी करने जाते हैं। शनिवार सुबह भोजराज, नीलम, मझले, प्रदीप समेत छह लोग साइकिलों से वहां जा रहे थे। सुराई जंगल की सीमा में घुसते ही सबसे आगे चल रहे भोजराज पर झाड़ियों में छिपे बाघ ने हमला कर दिया। बाघ ने पंजे से झपट्टा मारा तो भोजराज के सिर का पिछला हिस्सा बुरी तरह जख्मी हो गया। यह देखकर साथ चल रहे अन्य लोगों ने शोर मचा दिया, जिससे भोजराज को छोड़कर बाघ जंगल में चला गया। घायल भोजराज को उसके साथी फौरन जिला अस्पताल ले गए और भर्ती कराया। सूचना पर महोफ रेंज के क्षेत्राधिकारी गिरिराज सिंह ने अस्पताल पहुंचकर भोजराज का हाल जाना और घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सुराई रेंज की टीम मामले की जांच कर रही है।