फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   खेत में घुसे हाथियों ने गेहूं की फसल नष्ट की

खेत में घुसे हाथियों ने गेहूं की फसल नष्ट की

Fri, 08 Feb 2019 05:58 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 08 Feb 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
खेत में घुसे हाथियों ने गेहूं की फसल नष्ट की
मझगईं (लखीमपुर खीरी)। किसानों व डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के सहयोग से लगाई गई सोलर फैंस के तारों को तोड़ने के साथ खंभों को गिराकर जंगल से बाहर आए करीब तीन दर्जन हाथियों ने किसान के खेत में जमकर उत्पात मचाया। वहां बोई गई गेहूं की फसल को नष्ट कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे वन अधिकारियों ने मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन

कस्बा के चैखड़ा फार्म में बलजिंदर सिंह के खेत से परमजीत सिंह के खेत तक लगभग सात किलोमीटर सोलरफैंस ग्रामीणों व डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के सहयोग से फसलों को बचाने के लिए लगाया गया था लेकिन सोलरफैंस लगने के बाद भी किसानों की फसलें सुरक्षित नहीं हैं। बीती रात जंगल से निकले हाथियों के झुंड ने सोलरफैंस के तारों को तोड़कर और खंभों को गिराकर खेतिहर इलाके में घुस आए। यहां कस्बे के पूर्व प्रधान रामशंकर पंाडेय के खेत में लहलहा रही गेहूं की फसल को रौंदकर करीब बीस बीघा फसल बर्बाद कर दी। इसकी सूचना डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के सहायक परियोजना अधिकारी राधेश्याम भार्गव को दी गई। सूचना पाकर पहुंचे परियोजना अधिकारी ने टूटे तारों व खम्भों को ठीक कराकर किसान को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। परियोजना अधिकारी ने बताया कि खेतों में घुसने के लिए हाथियों ने काफी दूर तक तार के साथ चलते करेंट लगने से घुसने की हिम्मत नहीं की, एक जगह कम करेंट होने से हाथी तारों को तोड़कर खेत में घुस गए। अब दोबारा टूटे तारों को ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed