फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आधी रात जंगल में रुकी लखनऊ मेल, घबराए यात्री

आधी रात जंगल में रुकी लखनऊ मेल, घबराए यात्री

Sun, 06 Jan 2019 01:26 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 06 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
आधी रात जंगल में रुकी लखनऊ मेल, घबराए यात्री
बरेली। रेलवे ने लापरवाही की हद कर दी है। रेलवे कंट्रोल ने भारत दर्शन एक्सप्रेस को गुजारने के लिए मालगाड़ी को मिलक स्टेशन पर रोक दिया। एक्सप्रेस ट्रेन के आने पर सिग्नल को ग्रीन किया तो ड्राइवर ने मालगाड़ी चला दी। प्वाइंट न बनने से इंजन कुछ दूरी चलकर पटरी से उतर गया। सूचना पर पहुंची इंजीनियरिंग टीम ने सुबह एआरटी से इंजन को पटरी चढ़ाया। डाउन लाइन का यातायात करीब दो घंटे तक बाधित रहा। रात के अंधेरे में वीआईपी ट्रेन लखनऊ मेल समेत कई ट्रेनें खड़ी कर दी गई। लूटपाट की आशंका से यात्रियों ने कोच को अंदर से लॉक कर लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात पौने दो बजे मिलक स्टेशन पर लूप लाइन पर कोयला लदी मालगाड़ी खड़ी थी। स्टेशन मास्टर ने भारत दर्शन एक्सप्रेस ट्रेन को गुजारने के लिए ग्रीन सिगनल दिया, लेकिन मालगाड़ी के चालक राजेंद्र प्रसाद ने मालगाड़ी दौड़ा दी। प्वाइंट न बने होने पर मालगाड़ी का इंजन लूप लाइन से मुख्य लाइन पर पहुंचने से पहले ही पटरी से उतर गया। इसके बाद चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। इसी दौरान भारत दर्शन एक्सप्रेस तेजी से गुजर गई। गनीमत रही कि मालगाड़ी और एक्सप्रेस ट्रेन टकराई नहीं। इस हादसे की सूचना से मिलक रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। स्टेशन मास्टर सचिन ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद को दी। सूचना मिलने पर रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और एआरटी के जरिये इंजन को पटरी पर चढ़ाया गया। इसके बाद दूसरा स्टाफ लगाकर शनिवार सुबह चार बजकर पांच मिनट पर मालगाड़ी आगे के लिए रवाना कर दी गई। इस दौरान लखनऊ जाने वाली वीआईपी ट्रेन लखनऊ मेल, दून एक्सप्रेस आदि ट्रेनें रास्ते में रोक दी गई। शनिवार को दिन भी काशन पर ट्रेनें चलती रहीं। जिससे लखनऊ मेल दो, दून एक्सप्रेस चार, किसान ढाई, पंजाब मेल डेढ़, अवध असम एक्सप्रेस सात, काशी विश्वनाथ डेढ़ और श्रमजीवी एक्सप्रेस एक घंटा देरी से जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed